ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

साधु यादव पर नरम हैं तेजप्रताप और तेजस्वी, बड़े मामा प्रभुनाथ यादव पहुंचे नए जोड़े को आशीर्वाद देने

PATNA : तेजस्वी यादव को शादी की बधाई देने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है. साधु यादव भले ही तेजस्वी यादव की शादी से नाराज हैं. पर बड़े मामा प्रभुनाथ यादव और मामी ने तेजस्वी यादव और

साधु यादव पर नरम हैं तेजप्रताप और तेजस्वी, बड़े मामा प्रभुनाथ यादव पहुंचे नए जोड़े को आशीर्वाद देने
First Bihar
2 मिनट

PATNA : तेजस्वी यादव को शादी की बधाई देने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है. साधु यादव भले ही तेजस्वी यादव की शादी से नाराज हैं. पर बड़े मामा प्रभुनाथ यादव और मामी ने तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री से मुलाक़ात करने पहुंचे और उन्हें शादी की बधाई दी. मामा -मामी ने बहू को तोहफा और आशीर्वाद दिया.


इधर, लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रातप यादव बुधवार देर शाम पटना आ गए. पटना एयरपोर्ट पर उतरने का बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाई की शादी में खूब एन्जॉय किया. वहीं, वह साधु यादव से जुड़े सवाल पर चुपचाप चलते बने. 


इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि साधु यादव हमसे बड़े हैं. जवाब में साधु यादव ने भी कह दिया है कि वे भी तेजस्वी का सम्मान करते हैं.


बताते चलें कि तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी के बीच जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही वह तेजप्रताप यादव और मामा साधु यादव के बीच का विवाद था. मामा साधु यादव ने क्या-क्या नहीं कहा. तेजप्रताप यादव पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए. 


इन आरोपों का जवाब देते हुए तेजप्रताप यादव ने जवाब में कहा था कि ' रुकअ हम आवातनी बिहार त गर्दा उड़ाव तानी तोहार..। बुढ़- बुजुर्ग बाड़अ, तनि औकात में रहल सिखअ। पाजामा से बाहर आवल के कौने जरूरत नईखे..। 'लेकिन अब पटना आने के बाद तेजप्रताप ने मामा पर चुप्पी साध ली है।

टैग्स