ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

BIHAR NEWS : बड़हरा में समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने 23 पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद,कहा - मां करेंगी सभी का दुख दूर

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी और उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर श्रद्धालुओं और पूजा समितियों से मुलाकात की। उन्होंने कुल 23 पंडालों में जाकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया

BIHAR NEWS : बड़हरा में समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने 23 पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद,कहा - मां करेंगी सभी का दुख दूर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी और उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं एवं समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कुल 23 स्थानों पर जाकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया और पूजा समितियों को उनके कठिन परिश्रम व सफल आयोजन के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएँ दी।


अजय कुमार सिंह ने कहा कि उनका मन सभी पंडालों में जाने का था, लेकिन समय की कमी के कारण हर जगह नहीं पहुँच पाए। उन्होंने जहाँ दर्शन किए, वहाँ समिति के लोगों से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया और जिन स्थानों पर नहीं जा पाए, वहाँ की समितियों से हृदयपूर्वक क्षमा माँगी।


इस वर्ष उन्होंने दर्शन किए पंडालों में पिपरपाती गाँव, पिपरपाती बाजार, बरजा, बबुरा बाजार, बबुरा गाँव, मानिकपुर, सारशिवान, नथमलपुर, गाजियापुर, बखोरापुर शास्त्र पूजा, महामाया मंदिर पिपरा, हेमतपुर कुश्ती अखाड़ा, हेमतपुर पूजा, सोनघाटा पूजा एवं रावण दहन, लक्ष्मीपुर, सिन्हा बाजार, बिंद टोला, सरैया थाना के पास पूजा, सरैया मार्केट चौक, सरैया सब्ज़ी मंडी, जमालपुर, पचायना बाजार और भदेया शामिल हैं।


उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की कृपा से बड़हरा क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और सौहार्द्र बनी रहे। अजय कुमार सिंह का यह कदम समाज में भाईचारे और पूजा उत्सव की गरिमा को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। उनके इस प्रयास से न केवल पूजा आयोजनों का महत्त्व बढ़ा, बल्कि क्षेत्रवासियों में आपसी मेलजोल और सहयोग की भावना भी प्रगाढ़ हुई।


समाजसेवी की भूमिका निभाते हुए अजय कुमार सिंह ने सभी समितियों को उनके मेहनती प्रयासों के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय योगदान देने का आश्वासन दिया। उनके दर्शन और आशीर्वाद से स्थानीय लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव झलक रहा है।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी अजय कुमार सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास से दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन और अधिक सफल और संगठित बने हैं। समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने और लोगों को जोड़ने में उनका यह योगदान अनमोल है।