ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

अवसर ट्रस्ट के बच्चों ने JEE एडवांस में लहराया परचम, आरके सिन्हा ने दी बधाई

PATNA : भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा द्वारा संस्थापित 'अवसर' ट्रस्ट के बच्चों ने लगातार दूसरे साल भी आईआईटी में प्रवेश के लिए भारत सरकार की सर्वोच्च स

अवसर ट्रस्ट के बच्चों ने JEE एडवांस में लहराया परचम, आरके सिन्हा ने दी बधाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा द्वारा संस्थापित 'अवसर' ट्रस्ट के बच्चों ने लगातार दूसरे साल भी आईआईटी में प्रवेश के लिए भारत सरकार की सर्वोच्च संस्था जेईई एडवांस की परीक्षा में अपना परचम लहराकर बिहार और संस्था का नाम गौरान्वित किया है. संस्था के छात्र अभिषेक सिन्हा ने AIR 245 रैंक और पिंटू वर्णवाल ने 3733 रैंक हासिल कर अपने परिवार के साथ प्रदेश का नाम रौशन किया.


अभिषेक के पिता एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं और कोरोना काल में स्कूल बंद होने के कारण नौकरी उनकी चली गयी थी. वहीं, दूसरी तरफ पिंटू के पिता अगरबत्ती बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आरके सिन्हा ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके परिवार को आगे भी मदद का आश्वासन दिया.


आरके सिन्हा ने बताया कि 'अवसर' ट्रस्ट की स्थापना इसी उद्देश्य से की गई है कि बिहार और झारखंड के जो बच्चे प्रतिभा से सम्पन्न हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पीछे छूट जाते है, वैसे प्रतिभाशाली बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा की जिम्मेदारी उठाकर उन्हें आगे बढ़ाया जाए. लगातार दूसरे साल इस तरह के परिणाम को देखकर सुखद अनुभव हो रहा है. 


आरके सिन्हा ने 'अवसर' ट्रस्ट के शिक्षकों की मंडली और विशेषकर उनका कुशल नेतृत्व करने वाले मैथेमैटिक्स गुरु रजनीकांत श्रीवास्तव के प्रति अपना आभार जताया कि कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बावजूद शिक्षकों ने ऑनलाइन पढ़ाई जारी कर बच्चों को सफलता दिलाने में अहम योगदान दिया. 'अवसर' ट्रस्ट की सचिव रत्ना सिन्हा, कोर्स डाईरेकटर रजनीकांत ने भी बच्चों और उनके अभिभावकों को फोन कर बधाई दी. 

टैग्स