ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

आंगनबाड़ी बहाली में बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने,150 सेविका और सहायिका होंगी बर्खास्त, सभी पर होगा FIR

PATNA : बिहार के 1.06 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका-सहायिका की बहाली में बड़े फर्जीवाडे की खबर मिलने के बाद सरकार ने 150 सेविकाओं को बर्खास्त करने का आदेश दिया है. बर्खास्त किए

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार के 1.06 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका-सहायिका की बहाली में बड़े फर्जीवाडे की खबर मिलने के बाद सरकार ने 150 सेविकाओं को बर्खास्त करने का आदेश दिया है. बर्खास्त किए गए सभी सेविकाओं को सीडीपीओ ने बहाल किया था. खबर के मुताबिक सेविका बहाली में सीडीपीओ भी जांच के घेरे में आ सकती हैं. इस कार्रवाई के बाद से विभाग में खलबली मच गई है. 

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, किशनगंज और सीतामढ़ी सहित कई जिले में चयनित अभ्यर्थियों ने नेपाल, केरल और ओड़िशा से बने फर्जी सर्टिफिकेट देकर नौकरी पाईं हैं. जिसके बाद 150 सेविकाओं को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है.

फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर बहाल हुए सेविकाओं को सरकार ने ना सिर्फ बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है बल्कि सभी 150 सेविकाओं पर FIR भी दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है. 

पिछले दिनों समाज कल्याण विभाग के समीक्षा बैठक में इस मामले का खुलासा हुआ था. जिसके बाद सोमवार को हुई बैठक में मंत्री ने सभी जिलों को हाल ही में सेविका और सहायिकाओं की हुई नियुक्ति में दिये गए सभी प्रमाणपत्रों की दोबार जांच कराने का आदेश दिया गया है.