ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 34 एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 34 एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार

अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश कुमार का रॉयल लुक, गुलाबी शेरवानी और पगड़ी पहन बारात लेकर निकले दूल्हे राजा

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के दूल्हे ऋषिकेश कुमार का रॉयल लुक सामने आया है। गुलाबी शेरवानी, पगड़ी और मोतियों की माला पहनकर दूल्हे राजा बिहटा से बारात लेकर नदवां के लिए रवाना हुए।

Anant Singh Daughter Wedding
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच होने वाले दूल्हे राजा ऋषिकेश कुमार का पहला लुक सामने आया है। हल्की गुलाबी शेरवानी, सफेद चूड़ीदार और गुलाबी पगड़ी में ऋषिकेश बेहद शाही अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।



शिवांगी सिंह के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार ने अपनी शादी के खास मौके पर हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी है। इसके साथ सफेद चूड़ीदार और सिर पर गुलाबी पगड़ी उनके लुक को खास बना रही है। उन्होंने गले में मोतियों की कई लेयर वाली माला पहन रखी है। वहीं, पगड़ी पर बड़ा नगीना और मोतियों की सजावट भी दिखाई दे रही है। हाथों में मेहंदी, सोने का ब्रेसलेट और माथे पर तिलक लगाए ऋषिकेश का राजसी अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।



ऋषिकेश कुमार कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह के बेटे हैं। उनकी शादी अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह से हो रही है। बारात बिहटा से मोकामा के नदवां गांव के लिए रवाना हो चुकी है। बारात निकलने से पहले दूल्हे की मां आशा देवी ने बेटे का पारंपरिक परछावन किया। इस दौरान घर की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और विवाह की रस्में निभाईं। बारात में दूल्हे की मां आशा देवी और उनकी बुआ भी साथ नजर आईं।



अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में मेहमानों के स्वागत और खानपान के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिए 150 से अधिक तरह के पकवान तैयार कराए गए हैं। इनमें देश के अलग-अलग राज्यों के लोकप्रिय व्यंजनों के साथ बिहार और स्थानीय क्षेत्र के पारंपरिक पकवान भी शामिल हैं। मिठाइयों की व्यवस्था भी खास चर्चा में है। आयोजन से जुड़ी तैयारियों के मुताबिक, मेहमानों के लिए 25 लाख से अधिक मिठाइयां और करीब 50 लाख रसगुल्ले तैयार किए गए हैं।



बिहटा से निकली बारात मोकामा के नदवां गांव पहुंचेगी, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ऋषिकेश कुमार और शिवांगी सिंह विवाह बंधन में बंधेंगे। इस शाही शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों और कई राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है। पूरे नदवां गांव में शादी को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता