ब्रेकिंग
जिसने मेरे बेटे को गोली मारी, उसे फांसी... DIG से मिलीं भरत तिवारी की मां, इंसाफ की लगाई गुहार✦Bihar News : रात में काम से लौट रहे थे दो मजदूर, खेत में बिछा था मौत का तार; सुबह मिली दोनों की लाश✦खेत में खुले पड़े बिजली के तारों की चपेट में आए दो मजदूर, दोनों की मौत; विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल ✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦जिसने मेरे बेटे को गोली मारी, उसे फांसी... DIG से मिलीं भरत तिवारी की मां, इंसाफ की लगाई गुहार✦Bihar News : रात में काम से लौट रहे थे दो मजदूर, खेत में बिछा था मौत का तार; सुबह मिली दोनों की लाश✦खेत में खुले पड़े बिजली के तारों की चपेट में आए दो मजदूर, दोनों की मौत; विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल ✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’

Anant Singh: ‘अनुज सिंह को मैंने खड़ा किया’... अनंत सिंह का खुला ऐलान, बोले- नीरज को पढ़े-लिखे वोटर मिलेंगे, हमें अनपढ़’, जनता हर बार मेरा साथ देती

पटना स्नातक MLC चुनाव में अनंत सिंह ने खुलकर जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर दिया है। उन्होंने कहा कि अनुज सिंह को चुनाव में खड़ा करने में उनकी भूमिका है और नामांकन के बाद वह खुद उनके लिए वोट मांगेंगे।

Anant Singh
Anant Singh
© reporter
Tejpratap
Tejpratap
7 मिनट

पटना: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में घमासान तेज हो गया है। जेडीयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। अनंत सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को एमएलसी चुनाव में खड़ा करने के पीछे उनका हाथ है। इतना ही नहीं, उन्होंने ऐलान किया कि नामांकन के बाद वह खुद क्षेत्र में घूम-घूमकर अनुज सिंह के लिए वोट मांगेंगे।

अनंत सिंह के इस बयान से पटना स्नातक एमएलसी चुनाव की लड़ाई और दिलचस्प हो गई है। एक तरफ जेडीयू ने अपने मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को दोबारा मैदान में उतारा है, तो दूसरी तरफ जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह को अनंत सिंह का खुला समर्थन मिल गया है।

‘अनुज सिंह को मैंने खड़ा किया है’

अनंत सिंह से जब पूछा गया कि अनुज सिंह तो जन सुराज के उम्मीदवार हैं और उनके समर्थन में प्रशांत किशोर की पार्टी चुनाव लड़ रही है, तो उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया। अनंत सिंह ने कहा कि यह अलग बात है कि अनुज सिंह जन सुराज के उम्मीदवार हैं, लेकिन अगर किसी ने उन्हें एमएलसी चुनाव में खड़ा किया है तो वह अनंत सिंह हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अनुज सिंह के समर्थन में अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। अनंत सिंह ने कहा कि जनता ही मालिक है और आखिर में फैसला जनता को ही करना है।

‘यह पार्टी का चुनाव नहीं है’

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जेडीयू के विधायक आखिर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ खड़े उम्मीदवार का समर्थन क्यों कर रहे हैं? इस सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव पार्टी के सिंबल पर होने वाला चुनाव नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में वह पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ते हैं और उस समय पार्टी के साथ रहते हैं, लेकिन यह चुनाव अलग है।नीरज कुमार पर निशाना साधते हुए अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार ने उनका चार बार विरोध किया है। अब वह भी नीरज कुमार का विरोध करेंगे। यानी अनंत सिंह ने इस चुनाव में अपने समर्थन को लेकर किसी तरह की गुंजाइश नहीं छोड़ी है। उनका संदेश साफ है कि वह नीरज कुमार के खिलाफ अनुज सिंह के साथ खड़े हैं।

अनुज सिंह पर आरोपों के सवाल पर भगवान का दिया उदाहरण

जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी अनंत सिंह से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया। अनंत सिंह ने कहा कि आज के जमाने में कौन ऐसा इंसान है जिस पर कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भगवान पर भी आरोप लगाए जाते हैं तो धरती पर रहने वाले इंसान पर आरोप होना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि अनुज सिंह के लिए वह पूरी ताकत लगाएंगे और उनके चुनाव अभियान में किसी तरह की परेशानी नहीं आने देंगे।

नीरज कुमार के ‘पढ़े-लिखे वोटर’ वाले बयान पर तंज

पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में सिर्फ स्नातक मतदाता ही मतदान करते हैं। ऐसे में नीरज कुमार की ओर से यह सवाल उठाया गया कि पढ़े-लिखे वोटर होने वाले इस चुनाव में अनंत सिंह का समर्थन कौन करेगा । इस पर अनंत सिंह ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर नीरज कुमार कहते हैं कि यहां पढ़े-लिखे लोग वोट करते हैं तो ठीक है, उन्हें पढ़े-लिखे लोग वोट करेंगे और मुझे अनपढ़ लोग वोट करेंगे। इसके बाद अनंत सिंह ने तंज करते हुए कहा कि वह कहां बोल रहे हैं कि वह खुद वोटर हैं। उनके इस बयान ने चुनावी बयानबाजी को और तीखा कर दिया है।

‘चार बार विधायक यूं ही नहीं बन गया’

युवा वोटरों के समर्थन को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवा उनके साथ नहीं होते तो वह लगातार चार बार विधायक नहीं बनते। अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने अलग-अलग परिस्थितियों में चुनाव लड़ा है। कभी जेल के अंदर रहे, कभी जेल के बाहर रहे, कभी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा तो कभी निर्दलीय मैदान में उतरे। इसके बावजूद जनता ने उन्हें लगातार चुनाव जिताया। उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है कि कोई व्यक्ति लगातार चुनाव जीतता रहे और उसके साथ जनता न हो। अनंत सिंह ने कहा कि युवा भी उनके साथ हैं और जनता ने उन्हें हमेशा समर्थन दिया है।

नामांकन के बाद खुद मांगेंगे अनुज सिंह के लिए वोट

अनंत सिंह ने अपने समर्थन को सिर्फ बयान तक सीमित नहीं रखा है। उन्होंने कहा कि अनुज सिंह के नामांकन के बाद वह खुद क्षेत्र में निकलेंगे और उनके लिए वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी ताकत लगा देंगे और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह को किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। इससे साफ है कि पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह अब पर्दे के पीछे नहीं, बल्कि खुले तौर पर अनुज सिंह के समर्थन में मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जेडीयू ने अपने मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को फिर से उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज की ओर से डॉ. अनुज सिंह मैदान में हैं। ऐसे में अनंत सिंह का खुला समर्थन इस चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी को और तेज कर सकता है। अब निगाह इस बात पर है कि जेडीयू नेतृत्व अनंत सिंह के इस खुले रुख पर क्या प्रतिक्रिया देता है और चुनावी मैदान में नीरज कुमार तथा अनुज सिंह के बीच मुकाबला किस तरह आगे बढ़ता है।