ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

PATNA: इलेक्ट्रिक बस ने दानापुर में 45 साल की महिला को कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़,किया सड़क-जाम-हंगामा

पटना से सटे दानापुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज स्पीड में चल रही इलेक्ट्रिक बस ने एक महिला को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया.

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DANAPUR: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब BRTC की इलेक्ट्रिक बस ने एक महिला को रौंद डाला जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। जिसके बाद घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। सड़कों पर वाहनों पर लंबी कतारें लग गयी। स्थिति को देखते हुए बस का ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। 


मृतका की पहचान गाड़ीखाना की रहने वाली 45 साल की महिला कलावती देवी के रूप में हुई है। जो दूसरों के घर में चूल्हा-चौका करती थीं। काम से लौटने के दौरान वह अपने घर जाने के लिए रोड पार कर रही थी तभी दानापुर की ओर से आ रही इलेक्ट्रिक बस ने उसे रौंद डाला। घटना दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र की है जहां BRTC की इलेक्ट्रिक बस ने महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। 


वही घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने इलेक्ट्रिक बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आक्रोशित लोगों ने दानापुर सगुना मोड़ पर टायर जलाकर आगजनी की और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद खगौल थाने की पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन लोग मृतका के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग पर अड़े थे। 


पुलिस यातायात को बहाल कराने में लगी है। लोगों का कहना है कि दानापुर सगुना मोड़ पर बस ड्राइवर व अन्य वाहन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं, जिसे रोकने वाला कोई नहीं है। पुलिस कर्मी भी ऐसे लोगों पर कुछ कार्रवाई नहीं करते जिसके कारण इन सबका मन बढ़ा रहता है। बस की स्पीड ज्यादा रहने के चलते आज यह घटना हुई। लोग जगह-जगह स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे हैं। 


टैग्स