ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

एयर इंडिया की दो फ्लाइट आज पटना आएगी, लॉकडाउन में पहली बार यह खास यात्री भरेंगे उड़ान

PATNA :लॉकडाउन के बाद पहली बार आज पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के दो विशेष विमान उतरेंगे। दोनों विमान ओएनजीसी ने बुक कराए हैं। विमानन कंपनी के सूत्रों की मानें तो यह यात्री विमान नह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :लॉकडाउन के बाद पहली बार आज पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के दो विशेष विमान उतरेंगे। दोनों विमान ओएनजीसी ने बुक कराए हैं। विमानन कंपनी के सूत्रों की मानें तो यह यात्री विमान नहीं है। दोनों छोर से ओएनजीसी के स्टॉफ ही इससे आएंगे और जाएंगे। इसे तकनीकी तौर पर विशेष विमान या चार्टर विमान का नाम दिया गया है।


लॉकडाउन के दौरान पिछले दो महीने से 'मुंबई हाई' में काम कर रहे बिहार और झारखंड के ओएनजीसी के कर्मचारी विशेष विमान से घर लौट रहे हैं। इसके लिए केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने नागर विमानन मंत्रालय  को पत्र लिखकर अनुमति मांगी थी। बता दें कि समुद्र में मौजूद बॉम्बे हाई प्लेटफार्म पर ओएनजीसी कर्मियों की ड्यूटी 14 से 20 दिनों की होती है। इसके बाद शिफ्ट बदलता है पर लॉकडाउन के कारण बीते 60 दिनों से कर्मचारियों की शिफ्ट नहीं बदली थी।  


एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 1731 मुंबई से सुबह सात बजे उड़ान भर कर 9:15 पर पटना पहुंचेगी। लौटने के क्रम में विमान संख्या 1732 दिन में 10 बजे उड़ान भरेगी व दोपहर में 12:15 बजे मुंबई पहुंचेगी। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 1673 मुंबई से पटना के लिए शाम 3:30 बजे उड़ान भरेगी और 5:45 में पहुंचेगी। पटना से लौटने के क्रन में यह विमान संख्या 1674 बनकर शाम 6:30 बजे उड़ान भरेगी और 8:45 पर मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से कितने स्टाफ आएंगे इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन पटना से कंपनी के 110 स्टॉफ जाएंगे। 

टैग्स