ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Tejashwi Yadav : माई-बहिन योजना के बाद अब तेजस्वी का बड़ा एलान,कहा -MAA से सशक्त से होगी बिहार की महिलाएं

Tejashwi Yadav : बिहार की राजनीति में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक और बड़ी पहल की घोषणा की है। पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में उन्होंने नई योजना ‘MAA’ का ऐलान किया।

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Tejashwi Yadav : बिहार की राजनीति में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक और बड़ी पहल की घोषणा की है। पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में उन्होंने नई योजना ‘MAA’ का ऐलान किया। इस योजना का मकसद है हर महिला और परिवार को बुनियादी जरूरतों से जोड़ना।


तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम में हजारों महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘MAA’ का मतलब है मकान, आमदनी और अन्न। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो महिलाओं और उनके परिवारों को इन तीनों चीजों की गारंटी दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा, “हमारी सरकार आएगी तो हर गरीब परिवार को पक्का मकान, स्थायी आमदनी और पर्याप्त अन्न मिलेगा। किसी को भी भूखा नहीं सोना पड़ेगा।”


इस दौरान तेजस्वी ने महिलाओं की ताकत और उनकी समझदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं सबसे ज्यादा समझदार हैं और वे ही राज्य की राजनीति और समाज में असली बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने मंच से यह भी दोहराया कि पहले शुरू की गई माइ बहिन मान योजना के तहत सभी महिलाओं को लाभ मिलेगा और अब ‘MAA’ योजना इस दिशा में और मजबूत कदम होगी।


महिला संवाद कार्यक्रम में तेजस्वी यादव को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पटना और आसपास के जिलों से पहुंची थीं। पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंजता रहा। भीड़ का उत्साह देखकर तेजस्वी ने कहा कि यह साबित करता है कि महिलाएं बदलाव के लिए तैयार हैं और वे न्याय व सम्मान की राजनीति चाहती हैं।


तेजस्वी यादव ने इस मौके पर राज्य सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि आज भी बिहार की बड़ी आबादी को पक्का घर, रोजगार और पर्याप्त भोजन जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। महिलाओं को अब भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर हर महिला को सम्मान और सुरक्षा मिलेगी।


‘MAA’ योजना की प्रमुख बातें:

मकान – हर परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना।

आमदनी – परिवार की स्थायी आय का साधन सुनिश्चित करना।

अन्न – हर घर तक पर्याप्त राशन और भोजन पहुँचाना।


तेजस्वी यादव ने कहा कि यह योजना सिर्फ चुनावी वादा नहीं बल्कि बिहार की वास्तविक जरूरत है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के लिए आगे आएं और सामाजिक-राजनीतिक बदलाव की अगुवाई करें। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी तेजस्वी की इस घोषणा का स्वागत किया और भरोसा जताया कि ऐसी योजनाओं से समाज की तस्वीर बदलेगी। मंच से उतरने के बाद भी बड़ी संख्या में महिलाएं तेजस्वी से मिलने और अपनी समस्याएं बताने पहुंचीं।


बहरहाल, महिला संवाद कार्यक्रम ने यह साफ कर दिया कि बिहार की राजनीति में महिलाओं की भूमिका अब और निर्णायक होने जा रही है। तेजस्वी यादव की ‘MAA’ योजना ने महिलाओं के बीच नई उम्मीद जगाई है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह योजना किस तरह से बिहार की राजनीति और चुनावी समीकरणों को प्रभावित करती है।