ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: छात्रा की मौत के बाद पटना पुलिस पर पत्थराव, सब-इंस्पेक्टर घायल; सड़क जाम

Bihar News: इस हमले में गर्दनीबाग के सब इंस्पेक्टर घायल हो गए हैं। एसडीपीओ सचिवालय की गाड़ी में स्कूल के पास से कुछ लोगों को गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया है। पटना पुलिस पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पथराव

girl died in patna school
girl died in patna school
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Girl died in patna school : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां कन्या मध्य विद्यालय में 5वीं क्लास की छात्रा की शौचालय में जलकर हुई मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। बुधवार को छात्रा की मौत के बाद गुरुवार को पटना के चितकोहरा इलाके में नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। नाराज लोगों ने यहां पर जमकर हंगामा किया है। इसके साथ ही लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, इस हमले में गर्दनीबाग के सब इंस्पेक्टर घायल हो गए हैं। एसडीपीओ सचिवालय की गाड़ी में स्कूल के पास से कुछ लोगों को गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया है। पटना पुलिस पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पथराव किया है। जिस पत्थराव में एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया है। घटना स्थल पर सचिवालय डीएसपी सहित 3 थाने की पुलिस मौजूद है। सभी को समझने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी शुरु कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तीतर बितर किया। 


मालूम हो कि, इससे पहले 12 साल की छात्रा की मौत से नाराज लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की थी। मौके पर पहुंची गर्दनीबाग पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई थी। छात्रा ने आग खुद लगाई या किसी ने उसे जलाकर मार डाला, यह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजन केरोसिन डालकर उसे जलाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है।


वहीं, पुलिस ने मौके से एक बोतल बरामद की है, जिसमें केरोसिन जैसा ज्वलनशील पदार्थ था। एफएसएल की टीम ने भी माैके से नमूने इकट्ठा किए हैं। इस बीच छात्रा के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।