ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

अब एक दिन में मिलेगा जन्म-मृत्यु का प्रमाण पत्र, पटना नगर निगम का दावा

PATNA : पटना नगर निगम ने दावा किया है कि अब लोगों को आवेदन करने के दिन ही जन्म और मृत्यु प्रणाम पत्र दिया जाएगा. पहले इसके लिए लोगों को 3 से लेकर सात दिन तक का इंतजार करना पड़ता है.दरअसल नगर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना नगर निगम ने दावा किया है कि अब लोगों को आवेदन करने के दिन ही जन्म और मृत्यु प्रणाम पत्र दिया जाएगा. पहले इसके लिए लोगों को 3 से लेकर सात दिन तक का इंतजार करना पड़ता है.

दरअसल नगर निगम के स्तर पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोगों को काफी चक्कर लगाना पड़ता था. निगम में प्रमाण पत्र बनाने को लेकर गड़बड़ी की शिकायत सामने आने लगी थी. यह समस्या सामने आने के बाद पूर्व में बनाए गए  नियमों में संशोधन किया गया है. 

जिसके बाद अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन सीधे रजिस्ट्रार तक भेजे जाएंगे. इसके लिए आदेश दिया गया है कि डाटा इंट्री ऑपरेटर अंचलों में आने वाले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन को सीधे रजिस्ट्रार के पास भेजे जाएंगे. इसके लिए अंचल के अन्य किसी अधिकारी से निर्देश की जरुरत नहीं होगी. रजिस्ट्रार की तरफ से तत्काल साइन करने के बाद वापस किया जाएगा. इससे लोगों को उसी दिन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा. वहीं बैक लॉग में जितने भी आवेदन पड़े हैं उनका किसी भी हाल में 5 जून तक निष्पादन करने का निर्देश जारी किया गया है.