ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

अब इम्फाल नहीं इस जिले से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा, इस वजह से बदली जगह

DESK : लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस द्वारा 14 जनवरी से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्थान बदल दिया गया है। अब यह यात्रा मणिपुर की राजधानी इम्फाल के पैलेस ग्राउंड स

अब इम्फाल नहीं इस जिले से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा, इस वजह से बदली जगह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस द्वारा 14 जनवरी से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्थान बदल दिया गया है। अब यह यात्रा मणिपुर की राजधानी इम्फाल के पैलेस ग्राउंड से शुरू नहीं होगी। इसकी वजह राज्य सरकार द्वारा आठ दिनों तक इसकी अनुमति नहीं देना बताया जा रहा है। ऐसे में अब कांग्रेस ने सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति के बीच यात्रा की अनुमति देने के बाद कांग्रेस ने ये कदम उठाया है।


वहीं, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के मेघचंद्र ने बताया कि पार्टी ने अपना कार्यक्रम स्थल बदलते हुए उसे थौबल जिले के खोंगजोम में तय किया है। यह एक निजी स्थल है। उन्होंने यात्रा की अनुमति देने में एन बीरेन सिंह सरकार सरकार की प्रतिक्रिया को "बहुत दुर्भाग्यपूर्ण" बताया और कहा कि कांग्रेस पार्टी मणिपुर से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है।


मालूम हो कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे जो 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी। कांग्रेस ने पहले इंफाल के पैलेस ग्राउंड से यात्रा को हरी झंडी दिखाने की अनुमति राज्य सरकार से मांगी थी। लेकिन, राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था और राज्य के हालात का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया था।


उधर, मणिपुर सरकार ने 4 जनवरी से प्रस्तावित 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को “सीमित संख्या में प्रतिभागियों के साथ” शुरू करने की इजाजत दे दी। इंफाल ईस्ट जिले के जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया, “किसी भी अप्रिय घटना और कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी को रोकने के लिए 14 जनवरी को केवल सीमित संख्या में प्रतिभागियों के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने की अनुमति दी गई है।प्रतिभागियों की संख्या और नाम इस कार्यालय को पहले ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे ताकि यह कार्यालय सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने में सक्षम हो सके।”