ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

आनंद मोहन प्रकरण: जांच कमिटी ने DM को सौंपी जांच रिपोर्ट, नाजिर पर होगी कार्रवाई

PATNA : पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के जिला अतिथि गृह में ठहरने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जांच कमिटी ने जांच की रिपोर्ट DM को सौप दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद अब डीएम का बय

आनंद मोहन प्रकरण: जांच कमिटी ने DM को सौंपी जांच रिपोर्ट, नाजिर पर होगी कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के जिला अतिथि गृह में ठहरने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जांच कमिटी ने जांच की रिपोर्ट DM को सौप दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद अब डीएम का बयान भी सामने आ गया है। डीएम ने जानकारी दी है कि जांच अभी भी चल रही है। सरकारी कर्मियों का बयान कलमबद्ध किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वायरल फोटो में जो लोग नज़र आ रहे हैं उनसे भी पूछताछ की जाएगी।



मामले को लेकर डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने कहा कि गेस्ट हाउस के केयर टेकर अशोक कुमार सिंह को हटा दिया गया है और उसके जगह दो अन्य कर्मियों को बहाल किया गया है। इस मामले में नाजिर और सहायक नाजिर पर प्रपत्र गठित की जाएगी। सुरक्षा को लेकर सरकारी गेस्ट हाउस में दो CCTV कैमरे भी लगा दिए गए हैं।



फिलहाल डीएम ने आंनद मोहन के सरकारी गेस्ट हाउस में रात बिताने की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जांच पूरी हो जाने दीजिये। उससे पहले कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। गौरतलब है कि 12 अगस्त को जिला अतिथि गृह का तीन कमरा लवली आंनद और चेतन आनंद के नाम से बुक हुआ था।लेकिन 12 अगस्त की रात आंनद मोहन सरकारी गेस्ट हाउस में रात बिताए थे और राजद नेताओं के साथ के फोटो भी खिचवाए थे। इसी बीच किसी ने ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

टैग्स