ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

आज दरभंगा में रहेंगे CM नीतीश, कमलाबलान समेत अन्य योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार राज्य में विकास कार्यों को लेकर तत्पर नजर आते हैं। यही वजह है कि वह लगातार उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम करते रहते हैं। इसी कड़ी मे

आज दरभंगा में रहेंगे CM नीतीश, कमलाबलान समेत अन्य योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार राज्य में विकास कार्यों को लेकर तत्पर नजर आते हैं। यही वजह है कि वह लगातार उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम करते रहते हैं। इसी कड़ी में श्याम आज यानी शुक्रवार को दरभंगा के कोठराम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और कमलाबलान बायां एवं दायां तटबंध के उच्चीकरण, सदृढ़ीकरण तथा शीर्ष पर पक्कीकरण कार्य फेज -2 के कार्य को शुरू करेंगे। 


दरअसल, जल संसाधन विभाग की इस योजना के दूसरे फेज में कमला बलान बायां तटबंध के फटकी कुट्टी से पुनाच और दायां तटबंध के ठेंगहा से पलवा तक कुल 56.20 किमी लंबाई में उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं शीर्ष पर पक्कीकरण कार्य 296.89 करोड़ की लागत से शुरू किया जा रहा है। इस बात की जानकारी विभागीय  मंत्री संजय कुमार झा ने दी है। उन्होंने कहा कि योजना के कार्यान्वयन से दरभंगा और मधुबनी जिले की 12 लाख आबादी और करीब 0.568 लाख हेक्टेयर भूमि एवं जन संपदा को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी।


इसके अलावा मुख्यमंत्री दरभंगा एयरपोर्ट के रिंग बांध का पुनर्स्थापन, शीर्ष पर पीसीसी सड़क का निर्माण, एयरफोर्स स्टेशन की तरफ स्लोप भाग में दो किमी लंबाई में पेवर ब्लॉक पिचिंग कार्य और दरभंगा एयरपोर्ट के मुख्य द्वार की तरफ बांध के स्लोप में मिथिला आर्ट से सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी करेंगे।