ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

7 निश्चय योजनाओं से जुड़ी गड़बड़ियों की जानकारी नीतीश ने विधायकों से मांगी, जिलास्तर पर समीक्षा बैठक करेंगे

PATNA : विधानसभा चुनाव के दौरान 7 निश्चय की योजनाओं में गड़बड़ियों का आरोप झेल चुके नीतीश कुमार अब अलर्ट मोड में आ गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में आज इस बात की घोषणा

7 निश्चय योजनाओं से जुड़ी गड़बड़ियों की जानकारी नीतीश ने विधायकों से मांगी, जिलास्तर पर समीक्षा बैठक करेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के दौरान 7 निश्चय की योजनाओं में गड़बड़ियों का आरोप झेल चुके नीतीश कुमार अब अलर्ट मोड में आ गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में आज इस बात की घोषणा कर दी कि 7 निश्चय की योजनाओं में अगर गड़बड़ी हुई है तो सरकार उसे गम्भीरता से लेगी. नीतीश कुमार ने कहा कि वह सभी विधायकों से 7 निश्चय की योजनाओ में चूक के बारे में जानकारी मांग रहे हैं.


मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय की योजना से जुड़ी किसी भी चूक के बारे में विधायक उनको जानकारी दे सकते हैं. सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब विधानसभा का सत्र खत्म होने के बाद वह जिला स्तर पर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि विकास योजनाओं को लेकर सरकार की कार्य योजना तैयार है और हम जिला स्तर पर जल्द ही इसकी समीक्षा की शुरुआत करेंगे.


सीएम नीतीश ने विधानसभा में चर्चा के दौरान कहा कि किसी भी कीमत पर वह विकास की धारा को रोक नहीं सकते. भले ही वह किसी भी गठबंधन के साथ सरकार में रहे हो. विकास उनकी प्राथमिकता रही है. जब वह महागठबंधन के साथ थे तब भी विकास एजेंडे में था और अब अगर एनडीए के साथ हैं, तब भी बिहार का विकास सर्वोपरि है.  

टैग्स