ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा की तारिखों का एलान, BPSC ने जारी किया शेड्यूल

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग ने 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा की तारिखों का एलान कर दिया है। बीपीएससी की तरफ से परक्षा का पूरे शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसको लेकर बीपीएससी की त

32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा की तारिखों का एलान, BPSC ने जारी किया शेड्यूल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग ने 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा की तारिखों का एलान कर दिया है। बीपीएससी की तरफ से परक्षा का पूरे शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसको लेकर बीपीएससी की तरफ से तीन नवंबर को अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक आगामी 25 से 29 नवंबर 2023 तक 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।


बीपीएससी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, दो पालियों में न्यायिक सेवा परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम शुरू होने से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।


अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सबसे पहले अभ्यर्थी बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद कैंडिडेट्स लॉगइन सेगमेंट में जाएं। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट करें। इसके बाद BPSC 32nd Judicial Exam के लिंक पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड चेक करें। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।


परीक्षा का शेड्यूल -

परीक्षा की तिथि- पहली पाली की परीक्षा--दूसरी पाली की परीक्षा
 25 नवंबर 2023 -  सामान्य हिन्दी-- सामान्य अंग्रेजी
 26 नवंबर 2023 - सामान्य ज्ञान-- प्रारंभिक सामान्य विज्ञान
 27 नवंबर 2023 - साक्ष्य एवं प्रक्रिया विधि -- भारत की संवैधानिक एवं प्रशासनिक विधि
 28 नवंबर 2023 - हिन्दू विधि और मुस्लिम विधि - संपत्ति अंतरण विधि और साम्य सिद्धांत, न्याय विधि-विशिष्ट और अनुतोष सहित
 29 नवंबर 2023 - संविदा और अपकृत्य विधि -- वाणिज्यिक विधि