ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में अपराधी बेलगाम: 300 रुपये के लिए 65 साल के बुजुर्ग दुकानदार को मारी गोली, दुकान में घूसकर 5 हजार कैश भी लूटा

सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आए अपराधियों ने पहले 65 साल के बुजुर्ग जवाहर साहब से 300 रुपये का सामान लिया लेकिन पैसे देने में आनाकानी करने लगे। जब बुजुर्ग ने पैसे की मांग की तो तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल का है, जहां एक किराना दुकानदार को अपराधियों ने गोली मार दी है। 


सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आए अपराधियों ने पहले 65 साल के बुजुर्ग जवाहर साहब से 300 रुपये का सामान लिया लेकिन पैसे देने में आनाकानी करने लगा। जब बुजुर्ग ने पैसे की मांग की तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। तीन बदमाशों में एक की पहचान घायल दुकानदार ने सिंटू के रूप में किया है। 


उनका कहना है कि तीनों अपराधी लूटने की मकसद से दुकान पर आए थे और सामान खरीदने के बाद पैसे देने से इनकार कर गल्ला में रखे 5000 रुपये लूट लिया और विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गये। घटना बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के लेमुआबाद गांव की है। जहां जनरल स्टोर चलाने वाले 65 वर्षीय जवाहर साहब को गोली मारी गई,जिसमें वे घायल हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही तीन लोग ग्राहक बनकर जवाहर साहब की दुकान पर आए थे। सामान लेने के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान बदमाशों ने गोली चला दी, जिसमें एक गोली जवाहर साहब के हाथ में जा लगी। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल जवाहर साहब को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।