ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

20 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को KK पाठक का नया फरमान, 30 नवंबर तक योगदान नहीं किये तो रद्द हो जाएगा नियुक्त पत्र

PATNA: 20 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि यदि वे 30 नवंबर तक स्कूलों में योगदान नहीं करते हैं तो उनका नियुक्ति

20 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को KK पाठक का नया फरमान, 30 नवंबर तक योगदान नहीं किये तो रद्द हो जाएगा नियुक्त पत्र
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 20 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि यदि वे 30 नवंबर तक स्कूलों में योगदान नहीं करते हैं तो उनका नियुक्ति पत्र रद्द कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से नवनियुक्ति शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। 


नवनियुक्ति शिक्षकों को कहा गया है कि वे हर हाल में गुरुवार 30 नवंबर को योगदान दें नहीं तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा इन शिक्षकों की बहाली हुई है लेकिन अभी तक उन्होंने विद्यालयों में योगदान नहीं दिया है। 20 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को 30 नवंबर तक का आखिरी अल्टीमेटम दिया गया है। यदि वे योगदान नहीं करेंगे तो उनके नियुक्ति पत्र को रद्द कर दिया जाएगा। 


शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने यह नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि 30 नवंबर की शाम 5 बजे तक यदि नवनियुक्त शिक्षक स्कूलों में योगदान नहीं करते हैं तो उनके नियुक्ति पत्र को रद्द कर दिया जाएगा फिर दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।