ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

सम्राट चौधरी से इंसाफ की मांग: पटना में घर में घुसकर युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने अशोक राजपथ को किया जाम

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवक की चाकू मारकर हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अशोक राजपथ पर शव रखकर प्रदर्शन और आगजनी की गई, जबकि घायल पत्नी का इलाज PMCH में चल रहा है।

बिहार न्यूज
सड़क जाम हंगामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग इलाके में अहले सुबह घर में घुसकर अपराधियों ने पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पति मोहम्मद नवाज (30) की मौत हो गई है। जबकि उनकी पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में नाजिया को PMCH में भर्ती कराया गया जहां वो जिन्दगी और मौत से लड़ रही है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। 


आरोपी की गिरफ्तारी और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग को लेकर शनिवार की शाम में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और अशोक राजपथ पर शव को रखकर आगजनी की। जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। वो पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाए जाने की मांग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कर रहे हैं। 


आक्रोशित लोगों का कहना है कि राजधानी पटना के अंदर इतनी बड़ी घटना हो गयी लेकिन पुलिस के अधिकारी तक देखने नहीं पहुंचे। जिनकी हत्या हुई है उनके परिवार को इंसाफ मिलनी चाहिए। मृतक की पत्नी जिन्दगी और मौत से पीएमसीएच में लड़ रही है, उनका समुचित इलाज हो। यह हमारी मांग है। ऐसा पहली बार हुआ है कि घर में घुसकर किसी की हत्या की गयी। जिसने भी हत्या की वारदात को अंजाम दिया है उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। 


घटना शनिवार की सुबह अशोक राजपथ स्थित लालबाग इलाके की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जाता है कि मृतक नवाज लालबाग स्थित सरफराज आलम के मकान में किरायेदार थे। मकान के तीसरे तत्ले पर वो रहते थे, तीसरे तल्ले पर ही चढ़कर कमरे में हमला किया गया। मोहम्मद नवाज आलम पटना के एक मॉल में सेल्समैन था। 


वही मृतक के बड़े भाई ने बताया कि एक लड़का उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते परेशान करता था। कल उसने घर पर पत्थर फेंका था। हमने उसे पकड़कर समझाया था। इसके बाद उसने हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले किया। जिसके बाद शव को लेकर सैकड़ों लोग अशोक राजपथ पर पहुंच गये और आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया और पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। 

सम्राट चौधरी से इंसाफ की मांग: पटना में घर में घुसकर युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने अशोक राजपथ को किया जामसम्राट चौधरी से इंसाफ की मांग: पटना में घर में घुसकर युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने अशोक राजपथ को किया जाम