ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरदिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किरायामुंगेर में गंगा के रौद्र रूप के बीच राहत की खबर, जलस्तर में करीब चार सेंटीमीटर तक की गिरावट; पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपरभ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU कर रहा रेडपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरदिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किरायामुंगेर में गंगा के रौद्र रूप के बीच राहत की खबर, जलस्तर में करीब चार सेंटीमीटर तक की गिरावट; पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपरभ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU कर रहा रेडपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत

पटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत

Patna Road Accident: पटना के मोकामा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़

पटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna Road Accident: पटना जिले के मोकामा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा बख्तियारपुर-औंटा फोरलेन पर शिवनार गांव के समीप हुआ. तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.


जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे बख्तियारपुर-औंटा गोलंबर के बीच शिवनार गांव के समीप क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि कार सवार दंपती पटना से खगड़िया लौट रहे थे. कार सदरे आलम चला रहे थे. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया.


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद चालक का शव वाहन के अंदर फंस गया. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला.


तीन लोगों की मौके पर मौत

हादसे में कार सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के निवासी के रूप में की गई है. चालक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई. घटना की जानकारी मृतकों के स्वजन को दे दी गई है.


हादसे की सूचना मिलने के बाद मोकामा पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया. इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोकामा ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया.


पुलिस के अनुसार, हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान मोर और मोकामा के बीच एक क्रेटा के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां तीन लोगों की मौत हो चुकी थी.


प्रारंभिक जांच में पुलिस ने चालक को झपकी आने के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई है. इसके बाद तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकरा गई. हालांकि, पुलिस हादसे के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है.


हादसे के बाद कुछ देर तक फोरलेन पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपे जाएंगे.