ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

अब जल्द ही मेट्रो की आरामदायक यात्रा का आनंद लेंगे पटनावासी, डीएम ने सभी स्टेशनों पर पार्किंग स्पेस सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. और पीएमआरसीएल की अपर प्रबंध निदेशक अभिलाषा शर्मा ने पटना मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण किया। स्टेशनों पर पार्किंग, अतिक्रमण हटाने और भीड़ प्रबंधन पर विशेष निर्देश दिए गए।

बिहार
पटना मेट्रो कॉरिडोर का निरीक्षण
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के जिला पदाधिकारी त्यागराजन एस.एम.ने शनिवार को अपनी टीम के साथ पटना मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग की संयुक्त सचिव सह पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अपर प्रबंध निदेशक अभिलाषा शर्मा भी मौजूद थी।


निरीक्षण का प्रारंभ पटना जीरो माइल मेट्रो स्टेशन से हुआ, जहां पर पार्किंग एरिया और यात्री सुविधाओं का दोनों पदाधिकारियों ने अपनी टीम के साथ जायज़ा लिया गया। इसके बाद दल ने आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया, जहां अतिक्रमण की समस्या एवं एप्रोच रोड की स्थिति पर चर्चा की गई।


इसके उपरांत भूतनाथ मेट्रो स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और यात्रियों के प्रवेश व निकास से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। अंत में मेट्रो डिपो जाकर रोलिंग स्टॉक एवं संचालन संबंधी तैयारियों की दोनों ने जानकारी प्राप्त ली। निरीक्षण के दौरान पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्टेशनों पर पर्याप्त और व्यवस्थित पार्किंग स्पेस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 


साथ ही उन्होंने मेट्रो स्टेशन के आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने हेतु त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भीड़ प्रबंधन की ठोस रणनीति अपनाई जाए। त्यागराजन और अभिलाषा शर्मा ने कहा कि उपरोक्त व्यवस्थाओं के पूर्ण होने के बाद पटना मेट्रो से जल्द ही जनता को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन विकल्प के रूप में उपलब्ध कराया जा सकेगा। सरकार का लक्ष्य है कि पटना मेट्रो हर यात्री को एक आरामदायक, सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें