ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

पटना में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, सोमवार को पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पर पहुंचा

PATNA : बिहार में पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने सूबे का हाल बेहाल कर रखा है। राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में इस वक्त आने वाली सर्दी पड़ रही है। सर्दी के सितम की वजह

पटना में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, सोमवार को पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पर पहुंचा
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने सूबे का हाल बेहाल कर रखा है। राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में इस वक्त आने वाली सर्दी पड़ रही है। सर्दी के सितम की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पटना में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन सोमवार को रहा। पटना में अधिकतम तापमान के सबसे नीचे जाने का पिछले 5 साल का रिकॉर्ड टूट गया। 


सोमवार को पटना में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस था। बीते 24 घंटों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट होने से लोग ठंड में दिन भर ठिठुरते रहे। प्रदेश के गया में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम यानी 3.7 डिग्री रहा। बिहार में लगातार तीसरे दिन भी कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। पटना समेत गया, भागलपुर, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, फारबिसगंज, सबौर, डेहरी, मोतिहारी, शेखपुरा, सीतामढ़ी के पुपरी, औरंगाबाद, बांका, कटिहार, नवादा, जीरादेई, समस्तीपुर के पूसा, सहरसा के अगवानपुर, किशनगंज में 10 डिग्री के नीचे रहा।


पिछले पांच सालों में पटना का सबसे कम अधिकतम तापमान भी सोमवार को रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री रहा, इससे पहले साल 2018 में पांच जनवरी को पटना का अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि 11 जनवरी को 11.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। इसी साल चार और पांच जनवरी को पटना का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था।