ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

पटना में सक्रिय है ईरानी गैंग, धौंस और झांसे में न आएं, ऐसे फंसा रहा है शातिर

PATNA : अगर आपको भी कोई फर्जी पुलिस, सीबीआई अधिकारी बनकर धौंस जमाने या आभूषण पॉलिस, झाड़-फूंक करने की झांसा देने की कोशिश करे तो आप सावधान हो जाइए. कोई भी पुलिस अधिकारी

पटना में सक्रिय है ईरानी गैंग, धौंस और झांसे में न आएं, ऐसे फंसा रहा है शातिर
Anamika
2 मिनट

PATNA : अगर आपको भी कोई फर्जी पुलिस, सीबीआई अधिकारी बनकर धौंस जमाने या आभूषण पॉलिस, झाड़-फूंक करने की  झांसा देने की कोशिश करे तो आप सावधान हो जाइए. कोई भी पुलिस अधिकारी या सीबीआई आपको रास्ते में या घर आकर ऐसे नहीं धमकाते हैं और न ही घर आकर कोई आभूषण पॉलिस करता है.

यूपी के  जालौन का ईरानी गैंग के सदस्यों ने पटना में जाल बिछा दिया है. इस गिरोह के कई सदस्य पटना में एक्टिव हैं और गांधी मैदान , बस स्टैंड सहित कई इलकों में  अपना जाल फैला रहे हैं. यह गैंग महिलाओं को ज्यादातर निशाने बनाता है. पटना पुलिस ने हाल में ही इस गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसने पुलिस को कई राज बताए. गिरोह के सरगना हैदर अली को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था. 

पूछताछ के दौरान उसने अपने गैंग के कई सदस्यों का नाम बताया था, इसी आधार पर पुलिस ने लखनऊ निवासी इमरान और मो. शहजाद को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया गया. 

पूछताछ के दौरान गैंग के सदस्यों ने बताया कि वह फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी करने में महारथ हासिल है. यह गैंग शादी और त्योहार के सीजन में अधिक सक्रिय होता है. यह पूजा व शादी उत्सव के दौरान आभूषण पॉलिश. हेप्टोनिज्म या झाड़-फूंक करने वालों के भेष में लोगों के घरों की रेकी कर बाद में ठगी की घटना को अंजाम देता है. इस गैंग का मास्टर माइंड यूपी के जालौन का रहने वाला है.