ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

सही साबित हुई आशंका : पटना में सब्जीवाला निकला कोरोना पॉजिटिव, सावधानी जरूरी है

PATNA : सब्जी वाले से कोरोना संक्रमण की आशंका को लेकर फर्स्ट बिहार ने 3 दिन पहले जो रिपोर्ट लिखी थी वह सही साबित हुई है. खाजपुरा इलाके के सब्जी वाले कोरोना पॉजिटिव पाया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

 PATNA : सब्जी वाले से कोरोना संक्रमण की आशंका को लेकर फर्स्ट बिहार ने 3 दिन पहले जो रिपोर्ट लिखी थी वह सही साबित हुई है. खाजपुरा इलाके के सब्जी वाले कोरोना  पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप है. फर्स्ट बिहार ने यह बताया था कि कैसे बेली रोड के राजा बाजार इलाके में सब्जी मंडी बंद कराए जाने के बाद उससे सटे गली मोहल्लों में सब्जी वाले लगातार ठेले लेकर घूम रहे हैं. इससे  शास्त्री नगर, एजी कॉलोनी, सीडीए कॉलोनी, कृषि नगर राजीव नगर, आशियाना और राम नगरी  में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. 


खाजपुरा में सब्जी विक्रेता के कोरोना पॉजिटिव मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल है. जगदेव पथ सब्जी मंदी बंद होने तक वह सब्जी का ठेला लगाता था. वहीं शनिवार की देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे में संक्रमम की चेन खोजने में लग गई है. 

वहीं उसके परिवार और पड़ोसी के सैंपल पहले ही लिए जा चुके हैं, लेकिन आसपास के इलाकों में सब्जी लेने वाले लोगों की वह सही जानकारी नहीं दे रहा है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम की परेशानी बढ़ गई है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें