ब्रेकिंग
त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी

EOU का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के मामले में बैंककर्मी को झारखंड से किया गिरफ्तार, नोटबंदी के दौरान किया था बड़ा खेल

Bihar Crime News: नोटबंदी के दौरान बैंक खाते में कथित गड़बड़ी और लाखों रुपये के अवैध लेन-देन मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व कर्मी अरविंद कुमार को कोडरमा से गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भारत में नोटबंदी के दौरान हुए बिहार में हुए कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े बहुचर्चित मामले में आर्थिक अपराध इकाई, बिहार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 



आरोपी को शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने बैंक ऑफ इंडिया की फुलवरिया शाखा, कोडरमा (झारखंड) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अरविंद कुमार, स्वर्गीय बालगोविंद रजक के पुत्र हैं और पटना के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी नगर, बीबीगंज भट्ठा के निवासी हैं। उनके खिलाफ निगरानी न्यायालय, पटना द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।



यह मामला सिविल लाइन (गया) थाना कांड संख्या-340/2016 से संबंधित है, जो नोटबंदी के दौरान कथित गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं 419, 420, 467, 468, 469, 471, 120बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में इसकी जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंपी गई थी।



जांच के अनुसार, घटना के समय अरविंद कुमार बैंक ऑफ इंडिया की गया मुख्य शाखा में पदस्थापित थे। आरोप है कि नोटबंदी के दौरान उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वादी राजेश कुमार के बैंक खाते में खाताधारक की जानकारी और अनुमति के बिना लाखों रुपये का लेन-देन किया।



जब खाताधारक को इस अनधिकृत लेन-देन की जानकारी मिली, तब उन्होंने सिविल लाइन थाना, गया में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता