ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड

लालू प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने के बाद IGIMS में हुए थे भर्ती

Lalu Prasad Yadav: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बीपी लो होने के कारण पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी और जांच के बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Lalu Prasad Yadav
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Lalu Prasad Yadav: पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती हुए आरजेडी चीफ लालू प्रसाद को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों ने जांच के बाद लालू प्रसाद को ऑब्जर्वेशन में रखा था। तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बीपी लो होने की शिकायत पर उन्हें पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था।



आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार की शाम उन्हें पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है, जहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। पूर्व सीएम राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव के अलावा लालू प्रसाद के परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे थे।



लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने पिता के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी दी और बताया कि लालू प्रसाद यादव का ब्लड प्रेशर थोड़ा लो हो गया था। गुरुवार को उनका घर पर ही उपचार किया गया। उनके आंखों का भी चेकअप कराना था। ऐसे में हमलोगों ने सोंचा की क्यों न उनकी बीपी की भी जांच करा दी जाए। 



उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उनका ईसीजी और ईको टेस्ट किया गया है। मीसा ने बताया कि उनके पिता लालू प्रसाद का बीपी नॉर्मल ही रहता था लेकिन इधर पिछले दो दिनों से लो चल रहा था। पहले भी उनका हार्ड का ऑपरेशन हो चुका है और किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। 



बता दें कि आईजीआईएमएस में डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय के लिए ऑबजर्वेशन में रखा गया था हालांकि अब राहत की बात है कि लालू प्रसाद का हेल्थ चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता