ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य✦मोकामा में ASI पर रिश्वत लेने का आरोप, मुकदमा दर्ज करने के बाद पैसे मांगने पहुंचे युवक की पिटाई का दावा; SDPO ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट...✦सड़क पर हर पुलिसवाला नहीं रोक सकता आपकी गाड़ी, बिहार में सिर्फ इस रैंक के अधिकारी को है वाहन चेकिंग का अधिकार... जानें नियम✦विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य✦मोकामा में ASI पर रिश्वत लेने का आरोप, मुकदमा दर्ज करने के बाद पैसे मांगने पहुंचे युवक की पिटाई का दावा; SDPO ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट...✦सड़क पर हर पुलिसवाला नहीं रोक सकता आपकी गाड़ी, बिहार में सिर्फ इस रैंक के अधिकारी को है वाहन चेकिंग का अधिकार... जानें नियम

पिता की पुण्यतिथि पर निशांत के साथ कल्याण बिगहा पहुंचे नीतीश कुमार, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत कई नेता और परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार को अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृति वाटिका में स्थापित अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी और पत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।



जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार के अनुसार, नीतीश कुमार रविवार सुबह करीब 10:15 बजे बख्तियारपुर नई सड़क के रास्ते कल्याण बिगहा पहुंचे। उनकी यात्रा को देखते हुए पुण्यतिथि समारोह से पहले स्मृति वाटिका की विशेष साफ-सफाई कराई गई थी। पूरे परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया था।



इस अवसर पर ग्रामीणों ने स्वतंत्रता सेनानी कविराज रामलखन सिंह के व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। ग्रामीणों के मुताबिक, वे बख्तियारपुर में रहकर जीवनभर लोगों का इलाज करते रहे और समाजसेवा को अपना प्रमुख उद्देश्य बनाया।



श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नीतीश कुमार के पुत्र एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद कौशलेंद्र कुमार, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण, अस्थावां विधायक जितेंद्र कुमार, एमएलसी संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार और पूर्व विधायक चंद्रसेन कुमार ने भी स्मृति वाटिका पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।



स्मृति वाटिका में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नीतीश कुमार गांव स्थित भगवती मंदिर (देवी स्थान) पहुंचे। यहां पुजारी शंभू पांडे ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद वे अपने पैतृक आवास पहुंचे और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं भी सुनीं। पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर गांव और आसपास के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नीतीश कुमार के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता