ब्रेकिंग
त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी

चिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगे

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर तैयारी के साथ उतरने का ऐलान किया है। उन्होंने "पंडित-पासी-पासवान" सामाजिक समीकरण के आधार पर चुनाव लड़ने की बात कही.

Bihar Politics
यूपी में चिराग पासवान का नया फार्मूला
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पूरे दम-खम के साथ उतरने का ऐलान कर दिया है. चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपने नये समीकरण पंडित-पासी-पासवान के आधार पर चुनाव लड़ने की घोषणा की की है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ब्राह्मण भी प्रताड़ित हो रहे हैं. बिहार में तिवारी जी(भरत तिवारी) की हत्या कर दी गई. उत्तर प्रदेश के चुनाव में वे इस मामले को भी उठायेंगे.



चिराग पासवान की प्लानिंग

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. चिराग ने कहा कि जैसे मैंने बिहार में बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट की योजना बनाई है. वैसे ही उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भी योजना बना कर चुनाव मैदान में उतरेंगे. इसके लिए तैयारी की जा रही है.



पंडित-पासी-पासवान का फार्मूला

चिराग पासवान ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में पंडित-पासी-पासवान के फार्मूले पर लोगों के बीच जायेंगे. इसमें सभी जाति के लोग शामिल हैं. नाम भले ही पंडित-पासी-पासवान हो लेकिन इसमें अनुसूचित जाति से लेकर सवर्ण समाज के लोग शामिल हैं. 



बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई

चिराग पासवान ने कहा कि ऐसा नहीं है कि देश में सिर्फ अनुसूचित जाति के लोग ही प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं. ब्राह्मणों को भी प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है. बिहार में ही एनकाउंटर में तिवारी जी (भरत तिवारी) की हत्या कर दी गई. ऐसे अत्याचार का भी विरोध करना होगा.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता