ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो के ऊपर हाइवा पलटने से एक की मौत, दो जख्मी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई. तेज रफ़्तार से आ रही हाइवा के ऑटो के ऊपर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई. तेज रफ़्तार से आ रही हाइवा के ऑटो के ऊपर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई. जबकि इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना राजधानी के बेउर थाना इलाके की है. जहां बरहमपुर में हुए सड़क हादसे में युएव्क की जान चली गई. मिली जानकारी के मुताबिक हाइवा तेज रफ़्तार से आ रही थी और वह अचानक से एक ऑटो के ऊपर पल गई. ऑटो में कई लोग सवार थे. जिसमें से एक युवक ने दम तोड़ दिया. दो लोग घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


 युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतक की शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जख्मियों की हालत नाजुक बताई जा रही है. 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता