ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

पटना : महिला दारोगा ने की खुदकुशी, 2 महीने पहले पति ने किया था सुसाइड

PATNA : पटना के सिटी इलाके में रहने वाली एक महिला दारोगा ने खुदकुशी कर ली. 2018 बैच की महिला दारोगा प्रीति शर्मा में अधिक मात्रा में दवा का सेवन किया और उसके बाद प्रीति की तबीयत बिगड़ गई. उसक

पटना : महिला दारोगा ने की खुदकुशी, 2 महीने पहले पति ने किया था सुसाइड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना के सिटी इलाके में रहने वाली एक महिला दारोगा ने खुदकुशी कर ली.  2018 बैच की महिला दारोगा प्रीति शर्मा में अधिक मात्रा में दवा का सेवन किया और उसके बाद प्रीति की तबीयत बिगड़ गई. उसके बाद परिवार वाले जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दारोगा प्रीति शर्मा बेगूसराय जिले के बरौनी थाना में तैनात थी. हैरत की बात यह है कि दारोगा के पति ने भी पिछले दिनों सुसाइड कर लिया था.


दरोगा प्रीति शर्मा की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है. चौक थाने की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है थानाध्यक्ष के मुताबिक परिवार वाले फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं लेकिन यह बात सही है कि दारोगा प्रीति शर्मा ने अधिक मात्रा में दवाओं का सेवन किया जिसकी वजह से तबीयत बिगड़ी और फिर उसकी मौत हो गई. आपको बता दें कि दरोगा प्रीति शर्मा में लव मैरिज किया था. झारखंड के रहने वाले और रोशन सागर से उसने शादी की थी. लेकिन बाद में दोनों के बीच संबंध खराब हो गए.


बीते साल 9 दिसंबर को रोशन सागर ने खुदकुशी कर ली थी. रोशन सागर झारखंड के बोकारो जिले के चास का रहने वाला था वह पटना के अमर अपार्टमेंट में फ्लैट ले कर रहा था. 9 दिसंबर को उसने खुदकुशी कर ली. प्रीति का पति रोशन एक शू के शोरूम में काम करता था. हालांकि उसकी मौत के बाद कोई सुसाइड नोट कमरे के अंदर नहीं मिला था. लेकिन मोबाइल फोन से या जानकारी निकलकर आई थी कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. पहले पति की मौत और अब उसके बाद दरोगा पत्नी ने भी सुसाइड कर लिया है और यह मामला बिल्कुल रहस्य बना हुआ है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता