ब्रेकिंग
फर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजभारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीनफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजभारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीन

पटना में किसानों पर लाठीचार्ज, राजभवन घेरने निकले थे किसान संगठन

PATNA : केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. इस आंदोलन का असर अब बिहार में भी देखने को मिल रहा है. विपक्षी दलों ने भी कानूनों का प

पटना में किसानों पर लाठीचार्ज, राजभवन घेरने निकले थे किसान संगठन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. इस आंदोलन का असर अब बिहार में भी देखने को मिल रहा है. विपक्षी दलों ने भी कानूनों का पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में आज वामदलों के कार्यकर्ता राजभवन को घेरने सड़क पर उतर चुके हैं. लेकिन बीच में ही प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए उनपर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया.


बता दें कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए किसान आज 'राजभवन मार्च' निकाल रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की मांग है कि सरकार नए कृषि कानूनों को वापस ले. इसलिए बिहार के विभिन्न जिलों से एकत्रित होकर किसान 'राजभवन मार्च' करेंगें और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे. 


इस मार्च में अखिल भारतीय किसान महासभा के साथ-साथ एआईकेएससीसी के सभी सदस्य संगठन शामिल हुए हैं. इस प्रदर्शन में बटाईदार किसानों का भी बड़ा हिस्सा शामिल है. पूर्णिया, अररिया, सीमांचल के अन्य जिलों, चंपारण, सिवान, गोपालगंज आदि जिलों के किसान आज पटना में इकठ्ठे होकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं.