ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

पटना में फिर से पांव पसार रहा कोरोना, 37 कंटेनमेंट जोन बने

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ रहा है. पटना जिले के अंदर अब तक के 37 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं और राजधानी के अंदर कोई भी ऐसा इलाका नहीं जहां से कोरोना के न

पटना में फिर से पांव पसार रहा कोरोना, 37 कंटेनमेंट जोन बने
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ रहा है. पटना जिले के अंदर अब तक के 37 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं और राजधानी के अंदर कोई भी ऐसा इलाका नहीं जहां से कोरोना के नए मरीज नहीं मिल रहे हैं.

राजधानी के कंकड़बाग, बोरिंग रोड, गर्दनीबाग, पाटलिपुत्र कॉलोनी, जगदेव पथ में लगातार नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. शनिवार को कंकड़बाग में 24, जगदेव पथ में 15, गर्दनीबाग में 23 और पाटलिपुत्र कॉलोनी में 16 कोरोना संक्रमित पाए गए.

 सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से इन सभी इलाकों में कंटेनमेंट जोन बनाने की सलाह  प्रशासन को दे दी गई है. पटना के ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बाढ़, दानापुर, मसौढ़ी,पालीगंज, फुलवारी शरीफ और दनियावा के इलाके में नए कंटेनमेंट जोन है.राजधानी के अन्य इलाकों में जैसे राजवंशी नगर, बुद्धा कॉलोनी में कोरोना के नए मरीज पाए गए हैं. पटना में शनिवार को कुल 267 नए मरीज मिले हैं जबकि 5 लोगों की मौत हुई है. उधर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सी पी ठाकुर की सेहत में सुधार हुआ है.