ब्रेकिंग
नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा

पटना में डीजल भरा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे के बाद लोगों में मची तेल लूटने की होड़

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बिहटा- सरमेराSH- 78 पर डीजल भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। पिकअप के पलटते ही उसमें भरा डीजल तेजी से सड़क पर बहने लगा। फिर

पटना में डीजल भरा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे के बाद लोगों में मची तेल लूटने की होड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बिहटा- सरमेराSH- 78 पर डीजल भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। पिकअप के पलटते ही उसमें भरा डीजल तेजी से सड़क पर बहने लगा। फिर क्या था ग्रामीणों में डीजल लूटने की होड़ मच गई। ग्रामीण बाल्टी और गैलन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जो जितना डीजल ले सकता था ले लिया।


जबतक वाहन चालक गाड़ी से बाहर आया तबतक पूरी पिकअप वैन खाली हो चुकी थी और ग्रामीण तेल लुटकर मौके से चलते बने थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी में करीब 2200 लीटर डीजल भरा हुआ था। जिसमें से 1600 लीटर या तो सड़क पर गिरकर बर्बाद हो गया या ग्रामीणों ने लूट लिया। गाड़ी में महज 600 लीटर डीजल बचा हुआ था जिसे लेकर चालक वहां से चला गया।


बता दें कि बिहटा-सरमेरा रोड पर घंटों डीजल की लूट होती रही लेकिन इस दौरान पुलिस कहीं नहीं दिखी। पुलिस का कहना था कि पिकअप पलटने की कोई सूचना नहीं मिली थी। गौरतलब है कि पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसका खासा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। राजधानी पटना में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच चुका है। वही डीजल भी शतक लगाने के करीब है।

टैग्स