ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पटना में डेंगू हुआ बेकाबू, राज्य में अबतक 350 से ज्यादा केस

PATNA : कोरोना महामारी के इस दौर में डेंगू लगातार बिहार के अंदर अपना दायरा बढ़ा रहा है. डेंगू की वजह से राजधानी पटना समेत बिहार भर में लोग बीमार पड़ रहे हैं. सरकारी आंकड़ों मे

पटना में डेंगू हुआ बेकाबू, राज्य में अबतक 350 से ज्यादा केस
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के इस दौर में डेंगू लगातार बिहार के अंदर अपना दायरा बढ़ा रहा है. डेंगू की वजह से राजधानी पटना समेत बिहार भर में लोग बीमार पड़ रहे हैं. सरकारी आंकड़ों में राज्य के अंदर अब तक के मरीजों की संख्या 350 के ऊपर जा चुकी है. पटना समेत राज्य के 11 जिलों में डेंगू के मरीजों की पहचान की जा चुकी है.

पटना के साथ-साथ जिन जिलों में डेंगू के मरीज पाए जा रहे हैं उनमें मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, बेगूसराय, नालंदा, भागलपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, सारण और वैशाली जिले शामिल हैं. हालांकि राज्य के अभी भी 9 जिले ऐसे हैं जहां डेंगू का कोई केस सामने नहीं आया है. जबकि बाकी 18 जिलों में इक्की दुक्की केस सामने आए हैं .पटना में अब तक सबसे ज्यादा 242 मरीजों की पहचान की जा चुकी है जबकि मुजफ्फरपुर में 40, भागलपुर में 10, नालंदा में पांच, पश्चिम चंपारण और वैशाली में चार -चार मरीज मिल चुके हैं. सीतामढ़ी, बेगूसराय औरंगाबाद में तीन -तीन मरीजों की पहचान हुई है.

डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीएमसीएच और एनएमसीएच में इसके लिए अलग से वार्ड बनाया गया है. डेंगू मरीजों के लिए यहां कुल 30 बेड आरक्षित रखे गए हैं.