ब्रेकिंग
Bihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरBihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर

पटना में बीच सड़क पर हंगामा करता रहा शराबी, बेख़बर बनी रही पुलिस

पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. यहाँ शराब बेचने और खरीदने पर पूरी तरह से पाबंदी है. इसके बावजूद सड़कों पर शराब पीकर हंगामा करते लोगों की तस्वीरें सामने आती रहती है. राज्य सरकार

पटना में बीच सड़क पर हंगामा करता रहा शराबी, बेख़बर बनी रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. यहाँ शराब बेचने और खरीदने पर पूरी तरह से पाबंदी है. इसके बावजूद सड़कों पर शराब पीकर हंगामा करते लोगों की तस्वीरें सामने आती रहती है. राज्य सरकार ने भले ही शराब बंदी कानून को कड़े तरीके से पालन करने का निर्देश दिया है लेकिन पुलिस के लापरवाही के कारण शराब बंदी कानून की धज्जियां आज भी उड़ाई जा रही है.


शराब बेचने वाले और  खुलेंआम शराब पी कर बीच रोड पर हंगामा और तमाशा करने वाले शराबियों को देखा जा रहा है. मामला है पटना सिटी के चौक थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित हाजीगंज अरोड़ा हाउस मोड़ इलाके का है, जहाँ एक शराबी शराब पी कर अशोक राजपथ के बीच रोड पर घंटो हंगामा करता रहा और पुलिस इससे बेखबर बनी रही. वहीं राहगीरों और सवारी गाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. गौरतलब है की शराबबंदी बाले बिहार में  कुछ दिन पहले ही जहरीली शराब पीने से लगभग 50 लोगो की मौत हुई थी. 


जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने  सरकार के शराबबंदी कानून पर निशाना साधना शुरू कर दिया. साथ ही शराबबंदी कानून की किरकिरी भी हुई. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक कर पुलिस प्रशासन को शराब बंदी कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए. पुलिस ने ऐसी सख्ती दिखाई कि सारे प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए महिला पुलिस के बगैर ही पटना के एक शादी समारोह में दुल्हन के कमरे तक पहुँच गई. लेकिन बीच सड़क पर शराब पी कर घंटो हंगामा करने वाले शराबी पर पुलिस की नजर नही पड़ रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता