ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

पटना में आज से खुल रहे हैं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, यहाँ कर सकते हैं खरीददारी

PATNA : पटना जिला प्रशासन के फैसले के बाद राजधानी के शॉपिंग काम्प्लेक्स आज 2 महीने बाद खुल रहे हैं। जिला प्रशासन ने 2 दिन पहले ही शॉपिंग कंपलेक्स खोलने की अनुमति दी थी लेकिन सोमवार

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : पटना जिला प्रशासन के फैसले के बाद राजधानी के शॉपिंग काम्प्लेक्स आज 2 महीने बाद खुल रहे हैं। जिला प्रशासन ने 2 दिन पहले ही शॉपिंग कंपलेक्स खोलने की अनुमति दी थी लेकिन सोमवार इसे खोलने का गाइडलाइन जारी किया गया था। पटना के आज लगभग सभी बड़े शॉपिंग कंपलेक्स खुल जाएंगे। 


पटना में आज के बाद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खुलने के साथ बाजार में रौनक लौटेगी। राजधानी के मौर्या लोक, हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट, चांदनी मार्केट सहित तमाम बड़े शॉपिंग कंपलेक्स आज से खुल रहे हैं। शॉपिंग कंपलेक्स में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा जिला प्रशासन में दुकानदारों को स्पष्ट तौर पर कहा है कि जहां कहीं भी कोताही नजर आएगी उस मार्केट को तुरंत बंद कर दिया जाएगा। मौर्या लोक के परिसर के साथ-साथ हथुआ मार्केट और खेतान मार्केट शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। जिला प्रशासन ने शॉपिंग कॉन्प्लेक्स खोलने के लिए जो गाइडलाइन जारी की है उसमें सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना, दुकान पर सैनेटाइजर का इस्तेमाल करना और साथ ही साथ दुकानदारों और ग्राहक दोनों के लिए यह मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। 


मौर्या लोक परिसर में दुकानदारों ने ऑड इवेन की तर्ज पर दुकान खोलने का फैसला किया है। जिला प्रशासन ने यहां इसी शर्त के साथ दुकान खोलने की अनुमति दी है। यहां के चारों ब्लॉक में दुकानों तो नंबर जारी किया गया है और इसी नंबर के आधार पर दुकानें खुलेंगीं। चांदनी मार्केट में भी दुकानों को नंबर जारी किया गया है जबकि खेतान सुपर मार्केट में भी संक्रमण से बचाव के लिए इंतजाम किए गए हैं। खेतान मार्केट के एंट्री गेट पर थर्मल स्कैनर के जरिए आने वाले लोगों की स्कैनिंग की जाएगी। साथ ही साथ यहां भी दुकानें ऑड इवेन की तर्ज पर खुलेंगे। सोमवार को खेतान मार्केट में लगभग डेढ़ सौ दुकानें खोली जाएंगी। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलने वाली दुकानों के आगे हरा घेरा बनाया गया है जबकि नारंगी रंग का घेरा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलने वाली दुकानों के आगे बनाया गया है।

टैग्स