ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

पटना में अब नहीं मिलेगा 35 रुपये किलो प्याज, कल शाम से बिक्री बंद करेगा बिस्कोमान

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां राजधानी में 35 रुपये किलो हो रही प्याज की बिक्री पर रोक लग गई है. बिस्कोमान ने बृहस्पतिवार शाम से प्याज की बिक्री बंद कर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां राजधानी में 35 रुपये किलो हो रही प्याज की बिक्री पर रोक लग गई है. बिस्कोमान ने बृहस्पतिवार शाम से प्याज की बिक्री बंद करने का एलान किया है. बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील सिंह ने आज इस बात का ऐलान कर दिया कि कल से पटना में लोगों को 35 रुपये किलो प्याज नहीं मिलेगा. 


 बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील सिंह ने बताया कि कल शाम तक मात्रा बिस्कोमान भवन के परिसर में ही प्याज की बिक्री की जाएगी. उसके बाद रविवार तक राजधानी के विभिन्न इलाकों में मोबाइल वैन की मदद से 35 रुपये किलों प्याज लोगों को बेचा जाएगा. उन्होंने बताया कि पटना जिला प्रशासन और बिहार सरकार की ओर से प्याज की बिक्री रोकने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. 


प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. उधर केंद्र सरकार ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं. केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर बताया कि प्याज की कीमत को कंट्रोल करना सरकार की बस की बात नहीं है. इजिप्ट से प्याज मंगाया गया है, लेकिन प्याज का पहला खेप दिसंबर महीने में 12 तारीख तक इंडिया पहुंचेगा. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इस साल बारिश कम होने के कारण प्याज का पैदावर कम हुआ है. मानसून इसबार एक महीने देर से आया. प्याज पर मौसम की मार पड़ी है. जो प्याज नवंबर महीने में आ जाना चाहिए था. अब वह दिसंबर में आएगा.  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता