ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बिल्डर की मौत

PATNA: राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के आनंद नगर में सुपर सिटी एन्क्लेव अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर में भीषण आग लग गयी। अगलगी के दौरान अपार्टमेंट में फंसे चार लोगों को

पटना के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बिल्डर की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के आनंद नगर में सुपर सिटी एन्क्लेव अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर में भीषण आग लग गयी। अगलगी के दौरान अपार्टमेंट में फंसे चार लोगों को फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से बाहर निकाला। वही इस घटना में झुलकर अशोक कुमार नामक बिल्डर की मौत हो गयी। 


अपार्टमेंट के जिस फ्लैट में आग लगी थी वो घर बिल्डर अशोक कुमार का ही है। बताया जाता है कि पहले अपार्टमेंट में शॉर्ट शर्किट हुआ फिर उसके बाद देखते ही देखते आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि तेजी से धुंआ चारो ओर फैलने लगा। धुंआ के फैलते ही लोगों की नजर अपार्टमेंट पर गई यह समझते देर नहीं लगी कि आग लगी है। 


स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गयी। 50 से अधिक दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और वहां फंसे चार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। जिससे उनकी जान बच गई लेकिन इस हादसे में बिल्डर अशोक की जान चली गयी। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें