ब्रेकिंग
एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केस

पटना के किदवईपुरी इलाके में शुरू होगी ट्रेसिंग, ओमिक्रोन के पहले मरीज की पूरी डिटेल जानिए

PATNA : बिहार में कोरोना के नए वेरिएंट वह भी ओमिक्रोन के पहले मरीज के मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. गुरुवार की देर शाम जब यह खबर सामने आई तो फर्स्ट बिहार ने सबसे पहले आपको इसक

पटना के किदवईपुरी इलाके में शुरू होगी ट्रेसिंग, ओमिक्रोन के पहले मरीज की पूरी डिटेल जानिए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के नए वेरिएंट वह भी ओमिक्रोन के पहले मरीज के मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. गुरुवार की देर शाम जब यह खबर सामने आई तो फर्स्ट बिहार ने सबसे पहले आपको इसकी जानकारी दी थी. आज ओमिक्रोन के पहले मरीज और उसके रिहायशी इलाके को लेकर नई जानकारी सामने आई है. बिहार में ओमिक्रोन का जो पहला मरीज पाया गया वह पटना के किदवईपुरी स्थित आईएएस कॉलोनी का रहने वाला है. वह दिल्ली में अपने भाई से मुलाकात कर लौटा था. उसका भाई इंग्लैंड से दिल्ली आया था. जो वह भी संक्रमित है. दिल्ली में क्वॉरेंटाइन के दौरान अपने भाई से मुलाकात करने के बाद 26 साल का युवक पटना वापस आया. बाद में उसका सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली स्थित एलसीडीसी लैब में भेजा गया था और गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. 


राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने इसकी पुष्टि की कि युवक के 21 दिसंबर को संक्रमित हुआ था. और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद किदवईपुरी और आईएएस कॉलोनी के साथ-साथ युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की ट्रेसिंग शुरू हो गई है. इस इलाके को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम उन लोगों की पहचान करने में जुट गई है. जो युवक के संपर्क में आए थे. स्वास्थ्य विभाग ने इलाके के लोगों को एक दूसरे के संपर्क में आने से मना किया है. साथी 7 मार्च के इस्तेमाल को जरूरी बताया है.


26 साल का संक्रमित युवक फिलहाल किदवईपुरी स्थित आईएस कॉलोनी के अपने घर में आइसोलेशन में है. हालांकि इसकी जानकारी गुरुवार को पटना की सिविल सर्जन ने नहीं दी थी. उन्होंने फर्स्ट विहार से बातचीत में कहा था कि संक्रमित युवक फिलहाल बिहार में नहीं है. लेकिन राज्य स्वास्थ्य समिति ने बाद में इसकी पुष्टि की है. बिहार में एक बार फिर से कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला बढ़ गया है. गुरुवार को पटना में 60 नए मरीजों की पहचान हुई है. पटना के पीएमसीएच में एक डॉक्टर भी संक्रमित पाए गए. हैं. जबकि आईजीआईसी में भी एक डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं. एक रिटायर्ड डीएसपी और उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई हैं. पीएमसीएच में गुरुवार को 10 सैंपल की जांच की गई और यह सभी पॉजिटिव पाए गए. इनमें से 8 मरीज पटना के हैं. शहर के अलग-अलग इलाके से नए संक्रमित मिल रहे हैं. लिहाजा लोगों को सचेत रहने के लिए कहा जा रहा है.

टैग्स