ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना के 2 थानेदारों की छुट्टी, SSP ने की बड़ी कार्रवाई

PATNA : पटना के दो थानेदारों पर गाज गिरी है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने गांधी मैदान ट्रैफिक थाना के थानेदार अरुण कुमार और पालीगंज के थानेदार सुनील कुमार को लाइन हाजिर कर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना के दो थानेदारों पर गाज गिरी है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने गांधी मैदान ट्रैफिक थाना के थानेदार अरुण कुमार और पालीगंज के थानेदार सुनील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। इन दोनों पर पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी किए गए गाइडलाइन को देखते हुए कार्रवाई की गई है। 


गांधी मैदान स्थित ट्रैफिक थाना के थानेदार अरुण कुमार के ऊपर पहले से विभागीय कार्यवाही लंबित है जबकि पालीगंज के थानेदार सुनील कुमार के खिलाफ भी विभागीय मामला चल रहा है। आपको बता दें कि पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया था कि जिन थानेदारों के खिलाफ किसी भी तरह की विभागीय कार्यवाही लंबित हैं उन्हें थानेदारी से हटाया जाए। पुलिस मुख्यालय के ऐसे गाइडलाइन को देखते हुए इन दोनों थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन्हें लाइन हाजिर कर दिया। 


गांधी मैदान ट्रैफिक थाना के थानेदार अरुण कुमार 1994 बैच के दरोगा है उनके ऊपर गया में पोस्टिंग के दौरान एक मारपीट के मामले में विभागीय कार्यवाही चल रही है जबकि दारोगा सुनील कुमार भी 1994 बैच के पुलिस पदाधिकारी हैं और उनके खिलाफ दी गई में पोस्टिंग के दौरान एक मामले में विभागीय कार्यवाही लंबित है एसपी उपेंद्र शर्मा ने दोनों थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई तो की है लेकिन इन थानों में किसी की तैनाती अब तक नहीं की गई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें