ब्रेकिंग
अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान

Patna News: पटना में बेकाबू कार ने मां-बेटी को रौंदा, दोनों की हालत गंभीर; आरोपी फरार

Patna News: पटना के कंकड़बाग में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

Patna News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित केनरा बैंक के पास रविवार को एक बेकाबू वैगन आर कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल महिला को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है।


पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान कंचन देवी और उनकी 18 वर्षीय बेटी लाडली के रूप में हुई है जो RMS कॉलोनी, कंकड़बाग की निवासी हैं। दोनों स्कूटी से जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार वैगन आर ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद कार महिला के ऊपर चढ़ गई और वह कार के नीचे फंसी रही, जिसे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गुस्साए लोगों ने कार को पलट दिया।


आरोपी चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सुरक्षा कारणों से कार को कंकड़बाग थाना परिसर में खड़ा किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल महिला के आवेदन का इंतजार है, जिसके आधार पर जीरो माइल थाना में केस दर्ज की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता