ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

पटना जंक्शन पर फर्जी पुलिस बनकर 22 लाख की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार, 19 लाख बरामद

पटना जंक्शन पर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 22 लाख रुपये की लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 19 लाख रुपये बरामद किए गए हैं, जबकि 3 लाख की तलाश जारी है।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। पटना जंक्शन थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 22 लाख रुपये की लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अब तक 19 लाख रुपये बरामद कर लिया हैं, जबकि करीब 3 लाख रुपये अभी भी गायब हैं।


यह घटना 29 और 30 दिसंबर की देर रात की है। पीड़ित के अनुसार, दो युवक उसके पास आए और खुद को पुलिसकर्मी बताया। दोनों ने खाकी जैकेट पहन रखी थी, जिससे पीड़ित को उन पर कोई शक नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी उसे एक कमरे में ले गए और डरा-धमकाकर उससे 22 लाख रुपये लूट लिए, फिर मौके से फरार हो गए।


घटना के बाद पीड़ित ने पटना जंक्शन थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान एसएचओ राजीव कुमार के नेतृत्व में टेक्निकल इनपुट और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिससे एक आरोपी की पहचान खुसरूपुर निवासी के रूप में हुई।


पूछताछ के दौरान पहले आरोपी ने अपने एक अन्य साथी की जानकारी दी, जो पटना जंक्शन के आसपास ही रहता है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन में नंबर को “जीआरपी” के नाम से सेव कर रखा था, ताकि लोगों को पुलिसकर्मी होने का भरोसा दिलाया जा सके।


इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक आरोपी के घर से 9 लाख रुपये और दूसरे आरोपी के पास से 8.30 लाख रुपये बरामद किए गए। इस तरह कुल 19 लाख रुपये की रिकवरी की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, शेष 3 लाख रुपये आरोपियों ने या तो कहीं फेंक दिए हैं या किसी अन्य स्थान पर छिपा दिए हैं, जिसकी तलाश जारी है।


फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। वहीं, पटना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बिना पहचान के किसी पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।