ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना : जल्द चलेंगी 75 नई CNG बसें, BSRTC ने 25 एसी और 50 नॉन एसी बसों का दिया आर्डर

PATNA : राजधानी पटना में जल्द ही 75 नई सीएनजी बसें चलेंगी. इनमें 25 एसी और 50 नॉन एसी सीएनजी बसें शामिल हैं. नई बसें आने के बाद बीएसआरटीसी अपनी सिटी बसों के काफिले से 46 डीजल बसों

पटना : जल्द चलेंगी 75 नई CNG बसें, BSRTC ने 25 एसी और 50 नॉन एसी बसों का दिया आर्डर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में जल्द ही 75 नई सीएनजी बसें चलेंगी. इनमें 25 एसी और 50 नॉन एसी सीएनजी बसें शामिल हैं. नई बसें आने के बाद बीएसआरटीसी अपनी सिटी बसों के काफिले से 46 डीजल बसों को बाहर कर देगी. इनमें से 30 बसें पटना से बिहारशरीफ और हाजीपुर रूट में इन दिनों चल रही हैं जबकि 16 बसें राजधानी पटना में चल रही है. 


जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 75 नई सीएनजी बसों का ऑर्डर दिया है. ये सभी बसें अगले महीने तक पटना आ जाएंगे. जिसके बाद पटना और आसपास के इलाके में चल रहे डीजल बसों को पूरी तरह हटा दिया जाएगा. पटना को प्रदूषणमुक्त बनने के लिए पटना साहिब और फुलवारी एम्स से लेकर आइआइटी बिहटा के इलाके में 23 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही है. 


राजधानी पटना के सड़कों से डीजल बसों को पूरी तरह बहार कर दिया जाएगा. साथ ही प्राइवेट डीजल बसों को भी चरणबद्ध ढंग से शहर से बाहर किया जा रहा है. इसके अंतर्गत पहले चरण में 50 डीजल बसों को शहर से बाहर किया गया है. उनके जगह सीएनजी बसों को लाया गया है और इसके लिए बस मालिकों को प्रति बस 7.30 लाख रुपये का अनुदान भी दिया गया है. हालांकि ये सभी सीएनजी बसें नॉन एसी हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें