ब्रेकिंग
September OTT Releases 2026: एक्शन, कॉमेडी, क्राइम और रोमांस का लगेगा तड़का, OTT पर दस्तक देंगी ये 10 फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्टपटना में बढ़ा बाढ़ का खतरा: चार जगह खतरे के निशान से ऊपर गंगा, दियारा इलाकों में फैला नदी का पानीआदित्य हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं, सड़क पर उतरे परिजन; शव रखकर किया प्रदर्शन‘दलितों को ज्ञान देने से पहले अपने माता-पिता..’, मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव से मांगा हिसाबBihar News: नगर परिषद के 'कार्यपालक पदाधिकारी' ने करोड़ों का किया खेल, अपने खास के खाते में भेज दिया 1.79 Cr रू, जांच में पकड़े गए...September OTT Releases 2026: एक्शन, कॉमेडी, क्राइम और रोमांस का लगेगा तड़का, OTT पर दस्तक देंगी ये 10 फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्टपटना में बढ़ा बाढ़ का खतरा: चार जगह खतरे के निशान से ऊपर गंगा, दियारा इलाकों में फैला नदी का पानीआदित्य हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं, सड़क पर उतरे परिजन; शव रखकर किया प्रदर्शन‘दलितों को ज्ञान देने से पहले अपने माता-पिता..’, मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव से मांगा हिसाबBihar News: नगर परिषद के 'कार्यपालक पदाधिकारी' ने करोड़ों का किया खेल, अपने खास के खाते में भेज दिया 1.79 Cr रू, जांच में पकड़े गए...

पटना में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: जीएम रोड में औषधि विभाग की छापेमारी, एक लाख से अधिक प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

Patna Crime News: पटना के जीएम रोड स्थित दवा दुकान पर औषधि नियंत्रण विभाग ने छापेमारी कर एक लाख से अधिक प्रतिबंधित और नशीली टैबलेट बरामद की हैं। बिना वैध दस्तावेजों के दवाएं मिलने पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ औषधि नियंत्रण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जीएम रोड स्थित एक दवा दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित श्रेणी की दवाएं बरामद की गई हैं।


औषधि विभाग की उड़नदस्ता टीम ने मंगलवार को जीएम रोड के केसरी पैलेस स्थित श्रीसाईं इंटरप्राइजेज में छापेमारी कर एक लाख से अधिक नारकोटिक्स और साइकोट्रॉपिक टैबलेट जब्त किए। बरामद दवाओं में अल्पाजोलम, लिब्रियम-10 और एंबुलेक्स जैसी प्रतिबंधित दवाएं शामिल हैं।


अधिकारियों के अनुसार, श्रीसाईं इंटरप्राइजेज एक लाइसेंस प्राप्त दवा दुकान है, लेकिन छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में रखी गई इन दवाओं के संबंध में संचालक कोई वैध खरीद बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। विभाग ने दुकान संचालक को एक सप्ताह के भीतर सभी खरीद से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। समय पर दस्तावेज न मिलने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।


जानकारी के अनुसार, राज्य औषधि नियंत्रक नित्यानंद किसलय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जीएम रोड इलाके में कुछ दवा दुकानों के माध्यम से नशीली दवाओं का अवैध कारोबार हो रहा है। इसके बाद उप औषधि नियंत्रक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष उड़नदस्ता टीम गठित की गई।


टीम ने जांच के दौरान आसपास की अन्य दवा दुकानों की भी पड़ताल की। मेडिसिन कार्नर नामक एक अन्य प्रतिष्ठान में भी कई संदिग्ध दवाएं मिलीं, जिनके खरीद बिल मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके। वहां के संचालक को भी एक सप्ताह में दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।


अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेज के दवाओं की खरीद-बिक्री गंभीर अनियमितता है। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित दुकानों के लाइसेंस निलंबन या रद्द करने सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता