ब्रेकिंग
बहू के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए SSP के पास पहुंची सास, कहा..आरोपी भोज-भात करते रहता है, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़तीआम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सातों सांसद गद्दार, पंजाब के सीएम भगवंत मान का तीखा हमला, कहा..BJP में कुछ नहीं मिलेगा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच के बीच ही क्यों खिसक लिये मुकेश अंबानी के बेटे आकाश?: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोबिहार में स्व–गणना अभियान को रफ्तार, 20 लाख से अधिक परिवार जुड़े, वैशाली बना नंबर-1पटना के डबल डेकर से कूदने वाली युवती की हुईं पहचान, मां के डांटने के बाद घर से भागकर पहुंची थी पटना, कहां की रहने वाली हैं जानिये? बहू के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए SSP के पास पहुंची सास, कहा..आरोपी भोज-भात करते रहता है, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़तीआम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सातों सांसद गद्दार, पंजाब के सीएम भगवंत मान का तीखा हमला, कहा..BJP में कुछ नहीं मिलेगा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच के बीच ही क्यों खिसक लिये मुकेश अंबानी के बेटे आकाश?: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोबिहार में स्व–गणना अभियान को रफ्तार, 20 लाख से अधिक परिवार जुड़े, वैशाली बना नंबर-1पटना के डबल डेकर से कूदने वाली युवती की हुईं पहचान, मां के डांटने के बाद घर से भागकर पहुंची थी पटना, कहां की रहने वाली हैं जानिये?

पटना के डबल डेकर से कूदने वाली युवती की हुईं पहचान, मां के डांटने के बाद घर से भागकर पहुंची थी पटना, कहां की रहने वाली हैं जानिये?

पुलिस ने बताया कि मां ने बेटी की डांट फटकार लगायी थी। इसी बात से नाराज होकर युवती ने पटना के डबल डेकर पुल से छलांग लगा दी। पुल के नीचे मौजूद लोगों की सतर्कता से उसकी जान किसी तरह बच गयी। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित अशोक राजपथ पर हुई थी।

बिहार न्यूज
PMCH में चल रहा इलाज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के अशोक राजपथ स्थित डबल डेकर ब्रिज के ऊपर से एक 24 साल की युवती गुरुवार 23 अप्रैल को कूद गयी थी। जिसकी जान पुल के नीचे मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया था। आनन-फानन में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां बुरी तरह घायल युवती का इलाज शुरू किया गया। पटना पुलिस ने उस युवती की पहचान कर ली गई है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।


पुलिस ने बताया कि मां ने बेटी की डांट फटकार लगायी थी। इसी बात से नाराज होकर युवती ने पटना के डबल डेकर पुल से छलांग लगा दी। पुल के नीचे मौजूद लोगों की सतर्कता से उसकी जान किसी तरह बच गयी। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित अशोक राजपथ के डबल डेकर पुल की है। युवती की पहचान शिवहर जिले के तरियानी निवासी 24 वर्षीय ज्ञानती कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी। 


परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह ज्ञानती अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवार के लोग स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे, तभी पटना से इस घटना की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि ज्ञानती की मां शिवहर सिविल कोर्ट में ‘अधिकार मित्र’ के पद पर कार्यरत हैं। 


मां के कोर्ट जाने के बाद ज्ञानती का घर से बाहर घूमने जाना आम बात हो गयी थी। इसी बात को लेकर हाल ही में मां ने उसे डांट-फटकार लगाई थी, जिससे नाराज होकर वह घर छोड़कर निकल गई। शिवहर से वो पटना पहुंच गयी और मां के डांटने से नाराज होकर डबल डेकर पुल के सबसे ऊपर से छलांग लगा दी। 


आनन-फानन में युवती को घायल अवस्था में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसे होश आ गया है। हालांकि उसकी स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं है और वह स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रही है। पुलिस के मुताबिक, जैसे ही युवती बयान देने की स्थिति में आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें