ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार

पटना पुलिस ने शास्त्रीनगर में फर्जी वकील बनकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। 39 नकली मोहर बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को वकील बताने वाला एक व्यक्ति फर्जीवाड़े के जरिए लोगों को ठग रहा था। दिनांक 3 को एक पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि ‘अथर्व लीगल सर्विसेज’ से जुड़े एक व्यक्ति ने कागजात में त्रुटि सुधारने के नाम पर पैसे की मांग की। जब पीड़ित ने अपने दस्तावेज वापस मांगे, तो उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच टीम को मौके पर भेजा। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी खुद को वकील बताकर अवैध गतिविधियों में लिप्त था। उसके पास से अलग-अलग सरकारी अधिकारियों के नाम पर बनी 39 नकली मोहर बरामद की गईं, जिनका इस्तेमाल फर्जी दस्तावेज तैयार करने में किया जा रहा था।


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को उसके दो अन्य साथियों के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सचिवालय-02) पटना, श्री साकेत कुमार ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहा था, जिसे अब बेनकाब कर दिया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी कानूनी सेवा लेने से पहले संबंधित व्यक्ति या संस्था की सत्यता की जांच अवश्य करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।