ब्रेकिंग
भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल

पटना में डबल डेकर पुल से छात्रा ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में PMCH एडमिट

पटना कॉलेज के पास डबल डेकर पुल से एक छात्रा ने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

बिहार न्यूज
मौके पर मची अफरा-तफरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना कांलेज के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक छात्रा डबल डेकर के सबसे ऊपर चढ़ गई और रेलिंग पर जाकर बैठ गई। जिसे देखते ही नीचे लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों ने उसे नीचे उतरने को कहा लेकिन वह आज डबल डेकर से कूदकर जान देने आई थी।


उसने पुल के नीचे से आवाज दे रहे लोगों में से किसी की बात नहीं मानी और डबल डेकर के सबसे ऊपरी मंजिल से छात्रा ने छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही वह बुरी तरह घायल हो गयी। आनन-फानन में वहां मौजूद पुलिस ने लोगों की मदद से उसे पीएमसीएच ले गये। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती कराया गया है। 


जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। छात्रा की पहचान अभी नहीं हो पायी है। वह कौन थी और कहां से आई थी उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इन सभी बातों का पता लगाने में पटना पुलिस जुटी हुई है। वहां मौजूद भीड़ में किसी भी व्यक्ति ने छात्रा की पहचान नहीं की।

पटना से सूरज की रिपोर्ट

टैग्स