ब्रेकिंग
बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी✦दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल✦भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी✦दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल✦भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद

बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना, गया समेत 19 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर तक कई इलाकों में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। किन जिलों में ज्यादा असर...

बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Weather Today: बिहार में अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पटना, गया समेत राज्य के 19 जिलों में मंगलवार को बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार 6 से 9 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.


मौसम विभाग के अनुसार आज गया, पटना, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर और लखीसराय में बारिश के साथ आंधी और वज्रपात की संभावना है.


मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. आंधी और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने को कहा गया है. वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.


पटना-गया समेत प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा तापमान

मौसम में बदलाव के बावजूद राज्य के अधिकतर शहरों के तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है. पटना में न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. गया में न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री और अधिकतम 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.


पूर्णिया में न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 26 से 32 डिग्री, मधुबनी में 24 से 33 डिग्री और अररिया में 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना है. जहानाबाद में तापमान करीब 24 से 25 डिग्री से 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.


बारिश से कई जिलों में मिलेगी गर्मी से राहत

उत्तर बिहार और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में बादल और बारिश के कारण दिन के तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है. गया, मधुबनी, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है.


मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान करीब 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं गया में भी अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.


5 अक्टूबर को कई जिलों में 33 से 36 डिग्री तक रहा तापमान

सोमवार को बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. पूर्णिया के कुछ इलाकों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, जबकि गया में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उमस और गर्मी के बीच कई इलाकों में बादल और गरज-चमक की गतिविधियां भी देखने को मिलीं.


6 से 9 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को बिहार में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है. इसके बाद 10 और 11 अक्टूबर को किसी विशेष मौसम चेतावनी की संभावना नहीं है. ऐसे में अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने वाला है.