ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना : दूध के धंधे की आड़ में शराब की तस्करी, ग्राहक बनकर गए पुलिसवाले भी हैरान

PATNA : बिहार में शराबबंदी के बाद तस्‍कर तरह-तरह के तरकीब अपनाकर शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं. वहीं पुलिस प्रशासन की छापेमारी अभियान लगातार जारी है. शराब की तस्&zwj

पटना :  दूध के धंधे की आड़ में शराब की तस्करी, ग्राहक बनकर गए पुलिसवाले भी हैरान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी के बाद तस्‍कर तरह-तरह के तरकीब अपनाकर शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं. वहीं पुलिस प्रशासन की छापेमारी अभियान लगातार जारी है. शराब की तस्‍करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. राजधानी पटना में शराब तस्‍करी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां शराब तस्‍कर पटना में दूध की आड़ में दारू बेचने का काला धंधा चला रहे थे. 


जब पुलिसवाले खुद ग्राहक बनकर पहुंच गए तो इस गोरखधंधे का भेद खुला. बता दें कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी मान चुके हैं कि शराबबंदी को लेकर पटना सहित पूरे बिहार में सख्‍त अभियान चलाने की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि पटना में शराब का धंधा चरम पर है. आपको बता दें कि पटना पुलिस मुख्यमंत्री के निर्देश को सफल बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है. दूसरी तरफ शराब के धंधेबाज भी रोज-रोज तस्‍करी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. 


पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर धंधेबाज को पकड़ा है. पटना पुलिस ने गुरुवार देर शाम को एक खटाल में छापेमारी कर दूध की आड़ में शराब बेचने के मामले का खुलासा किया है. पटना पुलिस ने जब हड़ताली मोड़ के पास छापेमारी की तो अधिकारी भी हैरान रह गए. यहां दूध के धंधे की आड़ में शराब का कारोबार चल रहा था. छापेमारी में शराब के सैकड़ों पाउच मिले हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें