ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार में किशोरी से हैवानियत! सुनसान जगह से उठाकर बंद कमरे में कराया डांस, गलत काम के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार

Bihar Crime News: पटना में एक किशोरी के अपहरण और शोषण के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने होटल में छापेमारी कर पीड़िता को बरामद किया और कई लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही...

बिहार में किशोरी से हैवानियत! सुनसान जगह से उठाकर बंद कमरे में कराया डांस, गलत काम के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: राजधानी पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पालीगंज थाना क्षेत्र से लापता हुई एक किशोरी को अगमकुआं थाना पुलिस ने जीरो माइल के पास स्थित एक होटल में छापेमारी कर सकुशल बरामद किया है. मामले में पुलिस ने दो महिला डांसर समेत आठ युवकों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे जबरन होटल में रखा गया, डांस करने के लिए मजबूर किया गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया.


जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई को पालीगंज थाना में एक किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अमित कुमार नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने बताया कि किशोरी पहले मीठापुर में आरती कुमारी के किराए के मकान में थी.


इसके बाद पुलिस वहां पहुंची, लेकिन आरती कुमारी नहीं मिली. पुलिस ने जब उससे फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वह जीरो माइल के पास एक होटल में मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की.


छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के एक कमरे से किशोरी को बरामद कर लिया. मौके से दो महिला डांसर और आठ युवकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कमरे से कई मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया है. एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं.


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरती और रूपा नाम की दोनों महिला डांसर उसे डांस कराने के बहाने यहां लेकर आई थीं. उसने आरोप लगाया कि कमरे में मौजूद कई युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जबकि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और उसका बयान दर्ज किया है.